Skip to content
Sunday, 25 October 2026|India
25 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
नूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटन•जम्मू के मख्याल गांव में धान के खेत में मिला संदिग्ध ड्रोन, पुलिस ने शुरू की जांच•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाईनूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटन•जम्मू के मख्याल गांव में धान के खेत में मिला संदिग्ध ड्रोन, पुलिस ने शुरू की जांच•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई
विज्ञापन
Home » क्या अब ग्रामीणों को 125 दिन का रोजगार मिलेगा? राष्ट्रपति ने VB-G RAM G बिल को दी मंजूरी
Breaking News

क्या अब ग्रामीणों को 125 दिन का रोजगार मिलेगा? राष्ट्रपति ने VB-G RAM G बिल को दी मंजूरी

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 21 Dec 2025• अपडेट 21 Dec 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
नई दिल्ली।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ (VB-G RAM G) बिल, 2025 को स्वीकृति दे दी…

नई दिल्ली।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ (VB-G RAM G) बिल, 2025 को स्वीकृति दे दी है, जिससे यह बिल अब कानून बन गया है। VB-G RAM G कानून अब भारत के ग्रामीण रोजगार ढांचे में महत्त्वपूर्ण बदलाव लाएगा।

इस नए कानून के लागू होने के साथ पुरानी मनरेगा योजना को औपचारिक रूप से बदल दिया गया है, और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका को बढ़ाने के लिए एक नया नियोजित ढांचा तैयार हुआ है।

VB-G RAM G कानून क्या है?

यह नया कानून MGNREGA (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) की जगह लेता है और ग्रामीण परिवारों को प्रति वित्तीय वर्ष अब 125 दिनों का रोजगार कानूनी तौर पर सुनिश्चित करेगा, जो पहले 100 दिनों की गारंटी के मुकाबले अधिक है।

VB-G RAM G कानून का लक्ष्य ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाना और रोज़गार की कानूनी गारंटी को और अधिक सुदृढ़ करना है। सरकार का कहना है कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आजीविका की सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा

आपके लिए संबंधित खबरें

राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ

VB-G RAM G कानून को संसद के दोनों सदनों — लोकसभा और राज्यसभा — से पारित किया गया था, हालांकि विपक्ष ने इसे लेकर चिंता भी व्यक्त की कि MGNREGA की विरासत और मूल सिद्धांतों में बदलाव हो सकता है।

विपक्ष का मानना है कि मनरेगा जैसे लंबे समय से चल रहे रोजगार गारंटी कानून में बड़ा परिवर्तन ग्रामीण कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर प्रभाव डाल सकता है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *