Skip to content
Monday, 23 November 2026|India
23 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी देहात ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था•हैदराबाद में 26/11 जैसी हमले की धमकी वाला ईमेल मिला, पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया•चक्रवाती तूफान अकवान ने अनंत सिंह की बेटी की शादी में बेमौसम बारिश से उत्पन्न संकट•तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में तेज रफ्तार कार से टकराव, 8 की मौत•जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण आग, एक ही परिवार के चार घर जलकर राख•मथुरा में NH-19 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के ट्रक में टकराने से 4 मौतें, 3 गंभीर घायल•अयोध्या-जनकपुर सरयू कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ: पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाई•उज्जैन में ई-रिक्शा टक्कर से BJP नेता लखन परमार की मौत, CCTV फुटेज ने उजागर किया हादसे का सचकार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी देहात ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था•हैदराबाद में 26/11 जैसी हमले की धमकी वाला ईमेल मिला, पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया•चक्रवाती तूफान अकवान ने अनंत सिंह की बेटी की शादी में बेमौसम बारिश से उत्पन्न संकट•तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में तेज रफ्तार कार से टकराव, 8 की मौत•जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण आग, एक ही परिवार के चार घर जलकर राख•मथुरा में NH-19 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के ट्रक में टकराने से 4 मौतें, 3 गंभीर घायल•अयोध्या-जनकपुर सरयू कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ: पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाई•उज्जैन में ई-रिक्शा टक्कर से BJP नेता लखन परमार की मौत, CCTV फुटेज ने उजागर किया हादसे का सच
विज्ञापन
Home » भगत के बस में हैं भगवान: नरसी भात की भव्य रासलीला से भावविभोर हुआ खुर्जा
Breaking News

भगत के बस में हैं भगवान: नरसी भात की भव्य रासलीला से भावविभोर हुआ खुर्जा

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 17 Sep 2025• अपडेट 17 Sep 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
📍 रासलीला का पांचवां दिन: नरसी भात की कथा से भक्तिमय हुआ खुर्जा खुर्जा। श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल (रजि.) खुर्जा के तत्वावधान…

📍 रासलीला का पांचवां दिन: नरसी भात की कथा से भक्तिमय हुआ खुर्जा

खुर्जा। श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल (रजि.) खुर्जा के तत्वावधान में नावल्टी रोड स्थित राज उपवन कथा मंडप में चल रही भव्य रासलीला के पांचवें दिन वृंदावन से आए श्रीराम शर्मा एवं उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा नरसी भात की प्रसिद्ध भक्ति कथा का सुंदर मंचन किया गया।

🙏 भगवान खुद चले अपने भगत के घर

कथा में यह दिखाया गया कि भगवान श्रीकृष्ण, अपने अनन्य भगत नरसी जी की बेटी के विवाह में भात भरने स्वयं पधारे। यह प्रसंग दर्शाता है कि –

“भगत के बस में हैं भगवान”
“अपना मान भले टल जाए, भगत का मान बढ़ाते देखा।”

भगवान ने भगत का मान रखने के लिए स्वयं आकर जो आदर्श प्रस्तुत किया, उसने श्रद्धालुओं को गहराई से भावविभोर कर दिया।

आपके लिए संबंधित खबरें

👥 श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति

कथा मंडप में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने रासलीला का दिव्य आनंद लिया। हर दृश्य, हर संवाद में भक्ति और प्रेम की भावना झलक रही थी।

📅 रासलीला 19 सितंबर तक जारी

मंडल के सचिव पूरन चन्द्र शर्मा ने जानकारी दी कि यह रासलीला आयोजन 19 सितंबर 2025 तक चलेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रभु की लीलाओं का लाभ उठाएं।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *