Skip to content
Sunday, 11 October 2026|India
11 Octआज की खबरें
LIVE TV
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामद•गौतमबुद्ध नगर में धारा 163 लागू, बीजेपी धरना और त्योहारों के मद्देनजर सख्त प्रतिबंध•नोएडा में नवजात शिशु की 8 घंटे में सफल बरामदगी, आरोपी महिला उपासना को गिरफ्तार•NIA ने फ्लाई दुबई हमले में UAPA के तहत केस दर्ज किया, आतंकी साजिश और कट्टरपंथी नेटवर्क की जांच शुरूसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामद•गौतमबुद्ध नगर में धारा 163 लागू, बीजेपी धरना और त्योहारों के मद्देनजर सख्त प्रतिबंध•नोएडा में नवजात शिशु की 8 घंटे में सफल बरामदगी, आरोपी महिला उपासना को गिरफ्तार•NIA ने फ्लाई दुबई हमले में UAPA के तहत केस दर्ज किया, आतंकी साजिश और कट्टरपंथी नेटवर्क की जांच शुरू
विज्ञापन
Home » मिशन शक्ति टीम के प्रभारी बने इंस्पेक्टर राजेश कुमार छात्राओं को किया जागरूक
Breaking News

मिशन शक्ति टीम के प्रभारी बने इंस्पेक्टर राजेश कुमार छात्राओं को किया जागरूक

1 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 27 Sep 2025• अपडेट 27 Sep 2025
खुर्जा (बुलंदशहर)। शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत शनिवार को सेठ गंगादास जटिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया गया।…

खुर्जा (बुलंदशहर)। शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत शनिवार को सेठ गंगादास जटिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिला अपराध रोकथाम से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों व आत्मरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।

एसएसपी बुलंदशहर एवं मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी एसपी सिटी के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम कॉलेज पहुंची। सम्मेलन में छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 112, 1090, 1076, 1930, 102, 108, 1098, 181 सहित थाना खुर्जानगर पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र व साइबर क्राइम हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी दी गई।

टीम ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच और आत्मरक्षा से जुड़े टिप्स समझाए। साथ ही बालिकाओं और महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस की निरंतर मुहिम की जानकारी भी दी गई।

गौरतलब है कि मिशन शक्ति एवं एंटी-रोमियो टीम द्वारा लगातार स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इस मौके पर निरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रशांत यादव, प्रेमवीर सिंह, प्रीतम सिंह, हर्ष गुप्ता, प्रीति कुमारी, अंजू बघेल और शिखा मौजूद रहीं।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *