Skip to content
Sunday, 25 October 2026|India
25 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
भोपाल के आईएसबीटी में आधा दर्जन एसी बसों में लगी भीषण आग•महोबा में मुंडन संस्कार के बाद तेज ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर 3 की मौत, चालक फरार•वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो: प्रधानमंत्री मोदी ने देखा राफेल‑सुखोई का रोमांचक प्रदर्शन•वाराणसी में गंगा तट पर एयर शो 2026: भारतीय वायुसेना ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन•गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत के बाद 12 घंटे तक शव के साथ सफर – रेलवे व्यवस्था पर सवाल•नूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटनभोपाल के आईएसबीटी में आधा दर्जन एसी बसों में लगी भीषण आग•महोबा में मुंडन संस्कार के बाद तेज ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर 3 की मौत, चालक फरार•वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो: प्रधानमंत्री मोदी ने देखा राफेल‑सुखोई का रोमांचक प्रदर्शन•वाराणसी में गंगा तट पर एयर शो 2026: भारतीय वायुसेना ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन•गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत के बाद 12 घंटे तक शव के साथ सफर – रेलवे व्यवस्था पर सवाल•नूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटन
विज्ञापन
Home » खुर्जा में यूथ ऑनेस्ट क्लब का 15वां निःशुल्क मेडिकल कैंप, मरीजों को मिला लाभ
Breaking News

खुर्जा में यूथ ऑनेस्ट क्लब का 15वां निःशुल्क मेडिकल कैंप, मरीजों को मिला लाभ

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 18 Jan 2026• अपडेट 18 Jan 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा (बुलंदशहर):आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को यूथ ऑनेस्ट क्लब खुर्जा द्वारा 15वां निःशुल्क मेडिकल कैंप तुलसी लाइफ केयर हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक आयोजित किया…

खुर्जा (बुलंदशहर):आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को यूथ ऑनेस्ट क्लब खुर्जा द्वारा 15वां निःशुल्क मेडिकल कैंप तुलसी लाइफ केयर हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में हड्डी रोग, हृदय रोग तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग से संबंधित मरीजों को निःशुल्क परामर्श, जांच और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर में लगभग 80 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

कैंप में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शशांक रौसा ने अस्थि रोगों से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयां प्रदान कीं। वहीं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. पी. सिंह ने हृदय से जुड़ी गंभीर बीमारियों पर निःशुल्क परामर्श दिया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चौधरी ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। इसके साथ ही मधुमेह जांच, ईसीजी और ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच भी की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, यूथ ऑनेस्ट क्लब के संरक्षक अजमेर सिंह वालिया, प्रमोद भारद्वाज तथा ऑनेस्ट क्लब खुर्जा के अध्यक्ष के. सी. गॉड द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर यूथ ऑनेस्ट क्लब के अध्यक्ष यश गुप्ता, शिविर इंचार्ज अतिन गर्ग और शिविर संयोजक आकाश अग्रवाल ने अतिथियों एवं मरीजों का स्वागत किया।

आपके लिए संबंधित खबरें

क्लब के सचिव विशाल पोद्दार, कोषाध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही क्लब का मुख्य लक्ष्य है।

तुलसी लाइफ केयर हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में यह शिविर समुदाय सेवा की मिसाल बना।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *