खुर्जा (बुलंदशहर):सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में 20 जनवरी 2026, मंगलवार को पॉलिटेक्निक ग्राउंड, नवदुर्गा शक्ति मंदिर रोड, शिवाजी बस्ती, खुर्जा नगर में “विराट हिन्दू सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत प्रातः 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलाचरण के साथ हुई, जिसमें गायत्री पीठ द्वारा हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे तक सफलतापूर्वक चला।

यह भी पढ़ें:

सम्मेलन की अध्यक्षता जैनिथ पब्लिक स्कूल के निदेशक श्री राहुल राठी ने की। मंच संचालन का दायित्व जैनिथ पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता डैंग एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती बबीता शर्मा ने प्रभावशाली एवं अनुशासित ढंग से निभाया, जिसकी सभी ने सराहना की।

Related Update: वैरा फिरोजपुर में परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न: भव्य शोभायात्रा, और हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल

संत-वक्ताओं ने दिया एकता का संदेश

मुख्य अतिथि के रूप में अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी महेशानंद गिरि जी महाराज (जूना अखाड़ा) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य वक्ता श्री अनिल जी (प्रांत प्रचारक, मेरठ प्रांत – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने अपने ओजस्वी संबोधन में समाज को संगठित रहने का संदेश दिया।विशिष्ट अतिथि डॉ. अर्चना प्रिय आर्य (प्रखर हिन्दू वक्ता) ने अपने विचारों से उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया।

सम्मेलन में जैनिथ पब्लिक स्कूल, भारत विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और आदर्श शिशु मंदिर की ओर से दो-दो उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, स्वच्छता और समय-प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में लोगों ने आहुति देकर एकता और अखंडता का परिचय दिया। कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं को भोजन व प्रसाद ससम्मान वितरित किया गया।

हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति, शिवाजी बस्ती, खुर्जा नगर ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। यह सम्मेलन समाज को एक सूत्र में बाँधने वाला, प्रेरणादायक और ऐतिहासिक सिद्ध हुआ।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job