Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » बकरा ईद को लेकर खुर्जा पुलिस अलर्ट: मखदूमगंज चौकी में दोनों समुदायों संग हुई शांति बैठक
Breaking News

बकरा ईद को लेकर खुर्जा पुलिस अलर्ट: मखदूमगंज चौकी में दोनों समुदायों संग हुई शांति बैठक

1 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 19 May 2026• अपडेट 19 May 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा (बुलंदशहर): आगामी त्यौहारों और विशेष रूप से बकरा ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए खुर्जा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय…

खुर्जा (बुलंदशहर): आगामी त्यौहारों और विशेष रूप से बकरा ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए खुर्जा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में खुर्जा कोतवाली क्षेत्र की मखदूमगंज चौकी में दोनों समुदायों के संभ्रांत लोगों के साथ एक नुक्कड़ गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी में सेकेंड कोतवाल राजेश कुमार और एसआई अमित कुमार ने लोगों से आगामी 28 तारीख को होने वाले बकरा ईद पर्व को लेकर चर्चा की। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं और त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव लिए गए।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रफीक कुरेशी ने त्योहार से पहले क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की मांग की। वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में लाइट व्यवस्था की समस्या भी अधिकारियों के सामने रखी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि यदि किसी प्रकार की समस्या या विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

आपके लिए संबंधित खबरें

इस दौरान रफीक कुरेशी, मौलाना बुरहान, जाहिद मेंबर, इस्माइल मेंबर, विजय शर्मा, अजय शर्मा, आशु भाई, यासीन, नवाब सहित कई संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *