Skip to content
Wednesday, 14 October 2026|India
14 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगी•बिहार के राघोपुर में बाढ़ के बाद नौका दुर्घटना: 25 से अधिक मौतें, 76 गांव जलमग्न•हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग•वैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजावैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगी•बिहार के राघोपुर में बाढ़ के बाद नौका दुर्घटना: 25 से अधिक मौतें, 76 गांव जलमग्न•हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग•वैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा
विज्ञापन
Home » खुर्जा ईदगाह में अदा हुई ईद उल अजहा की नमाज, देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
Breaking News

खुर्जा ईदगाह में अदा हुई ईद उल अजहा की नमाज, देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 28 May 2026• अपडेट 28 May 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा (बुलंदशहर): ईद उल अजहा के पावन अवसर पर शनिवार सुबह खुर्जा ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा…

खुर्जा (बुलंदशहर): ईद उल अजहा के पावन अवसर पर शनिवार सुबह खुर्जा ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। सुबह करीब 7:30 बजे ईद उल अजहा की नमाज अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई।

खुर्जा ईदगाह इंतजामिया कमेटी और खुर्जा वेलफेयर सोसाइटी की यूथ विंग के सदर हाजी यासीन कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि ईद उल अजहा की नमाज कारी इस्माईल साहब द्वारा अदा कराई गई। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई।

इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग और समाजसेवी मौजूद रहे। ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने पहुंचकर ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी।

कार्यक्रम में ईदगाह के मुतवल्ली हाफिज रसिक साहब, मुफ्ती मुमताज साहब, अनवर हुसैन खान, पूर्व चेयरमैन रफीक फड्डा, पूर्व चेयरमैन सलीम खान, समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी यासीन कुरैशी, मदीना फ्रोजन फ्रूट कंपनी के सीईओ हाजी यामीन कुरैशी, लहम फ्रोजन फ्रूट कंपनी के सीईओ मोहम्मद शफीक कुरैशी, दानिश कुरेशी, आसिफ जमाली, डॉ. एजाज, इरफान अंसारी, आदिल चौधरी, फुरकान कस्सार, आरिफ सैफी, इमरान अल्वी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *