Skip to content
Wednesday, 21 October 2026|India
21 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
श्रद्धा दुबे की 11‑दिन की फरारी: नेपाल से नागपुर तक का विस्तृत रूट•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग साजिश: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया•केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी•शिवा शर्मा मौत केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया•मुंबई के साकीनाका कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे•विजयादशमी पर देशभर में धूम, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं•कुशीनगर में तेज रफ्तार कार का पेड़ से टकराव, चार युवकों की मौत•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में इस्तेमाल हुई पल्सर बाइक का नवरात्रि ट्रांसफर टाला गयाश्रद्धा दुबे की 11‑दिन की फरारी: नेपाल से नागपुर तक का विस्तृत रूट•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग साजिश: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया•केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी•शिवा शर्मा मौत केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया•मुंबई के साकीनाका कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे•विजयादशमी पर देशभर में धूम, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं•कुशीनगर में तेज रफ्तार कार का पेड़ से टकराव, चार युवकों की मौत•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में इस्तेमाल हुई पल्सर बाइक का नवरात्रि ट्रांसफर टाला गया
विज्ञापन
Home » बुलंदशहर। खुर्जा बिजली विभाग ने चलाया डोर टू डोर बिजली समस्या का समाधान अभियान
Breaking News

बुलंदशहर। खुर्जा बिजली विभाग ने चलाया डोर टू डोर बिजली समस्या का समाधान अभियान

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 18 Mar 2025• अपडेट 18 Mar 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक सराहनीय पहल की है। विभाग ने मोहल्लेवार डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया…

खुर्जा। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक सराहनीय पहल की है। विभाग ने मोहल्लेवार डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया है, जिसमें बिजली से संबंधित सभी समस्याओं का हाथों-हाथ समाधान किया जा रहा है।

खुर्जा बिजली विभाग के एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि यह अभियान तेलिया घाट से संचालित टाउन 2 लाइन के लाइन लॉस को कम करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस अभियान की शुरुआत मोहल्ला मुगलपुरा से की गई, जहां विभाग की टीम घर-घर जाकर उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं को हल कर रही है। इस अभियान के तहत बिजली बिल में सुधार, खराब मीटर को तुरंत बदलना, घरेलू कनेक्शन पर चल रही दुकानों को कमर्शियल कनेक्शन में बदलना, लोड बढ़ाने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करना और मुख्य लाइन की केबल को दुरुस्त करने जैसे कार्य किए जा रहे हैं।

इसके अलावा, बिजली चोरी की निगरानी और कार्रवाई भी इस अभियान का अहम हिस्सा है। इस मुहिम में एसडीओ खुर्जा, विजिलेंस टीम, टीजी2 लाइनमैन, अन्य लाइनमैन और पुलिस बल संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। बिजली विभाग का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़ी सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान मिल सके। रिपोर्ट: किशन जैन

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *