खुर्जा (बुलंदशहर): खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने जा रही है। विधायक मीनाक्षी सिंह के प्रस्ताव पर विधायक निधि से खुर्जा विधानसभा के विभिन्न गांवों और नगर क्षेत्र में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से 22 सड़कों के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई है।

यह भी पढ़ें:

विधायक मीनाक्षी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन विकास कार्यों के प्रस्ताव वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत भेजे गए थे। प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (R.E.D.) द्वारा टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा और निर्धारित समय सीमा में सभी सड़कों का निर्माण पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इन परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा।

इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा लोगों को वर्षों पुरानी सड़क समस्याओं से राहत मिलेगी। विकास कार्यों की स्वीकृति के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।विधायक मीनाक्षी सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता खुर्जा विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास है। इसी उद्देश्य से वह लगातार शासन, प्रशासन और विधायक निधि के माध्यम से क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job