Skip to content
Sunday, 18 October 2026|India
18 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
बुलंदशहर: हनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मात्र 16 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल•अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पैरामोटर से ऑफिस का सफर किया, वीडियो वायरल•शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार श्रद्धा दुबे की नई लोकेशन और सरेंडर की संभावनाएँ•फालोदी में 9 साल के भोमाराम की बोरवेल में गिरावट: 39 घंटे के रेस्क्यू के बाद भी मौत•प्रयागराज में गंगा के तेज कटान से मचान वाले बाबा की कुटिया ढह गई, सुबह ही सुरक्षित निकाले गए•उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एसी बस में अचानक आग, स्कूली बच्चों को बचाया गया•जियो आईपीओ: शेयर बाजार में नया इतिहास रचने की तैयारी•गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोपबुलंदशहर: हनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मात्र 16 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल•अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पैरामोटर से ऑफिस का सफर किया, वीडियो वायरल•शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार श्रद्धा दुबे की नई लोकेशन और सरेंडर की संभावनाएँ•फालोदी में 9 साल के भोमाराम की बोरवेल में गिरावट: 39 घंटे के रेस्क्यू के बाद भी मौत•प्रयागराज में गंगा के तेज कटान से मचान वाले बाबा की कुटिया ढह गई, सुबह ही सुरक्षित निकाले गए•उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एसी बस में अचानक आग, स्कूली बच्चों को बचाया गया•जियो आईपीओ: शेयर बाजार में नया इतिहास रचने की तैयारी•गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोप
विज्ञापन
Home » विधायक मीनाक्षी सिंह के प्रयासों से 2.78 करोड़ की परियोजना मंजूर
Breaking News

विधायक मीनाक्षी सिंह के प्रयासों से 2.78 करोड़ की परियोजना मंजूर

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 28 May 2026• अपडेट 28 May 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा (बुलंदशहर): खुर्जा नगरवासियों के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। विधायक मीनाक्षी सिंह के प्रस्ताव और लगातार प्रयासों के बाद खुर्जा नगर को…

खुर्जा (बुलंदशहर): खुर्जा नगरवासियों के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। विधायक मीनाक्षी सिंह के प्रस्ताव और लगातार प्रयासों के बाद खुर्जा नगर को लगभग 2 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 21 नई सड़कों की स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना से नगर के कई वार्डों में वर्षों पुरानी सड़क समस्या का समाधान होने की उम्मीद जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार जिन स्थानों पर सड़क निर्माण प्रस्तावित है, वहां अब तक केवल कच्ची मिट्टी के रास्ते थे और वर्षों से किसी प्रकार का सड़क निर्माण नहीं हो पाया था। बरसात और खराब मौसम में स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

इन सड़कों की स्वीकृति के लिए विधायक मीनाक्षी सिंह लगातार नगर विकास मंत्रालय के संपर्क में थीं। उनके सक्रिय प्रयासों के चलते DUDA द्वारा 21 सड़कों की परियोजना को मंजूरी दी गई।

विधायक ने नगरवासियों की ओर से नगर विकास मंत्री A.K. Sharma का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना खुर्जा के विकास में अहम कदम साबित होगी।

आपके लिए संबंधित खबरें

करीब 2.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जल्द ही नगर के विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *