खुर्जा: एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा ने की मतदाताओं से मतदान की अपील
1 मिनट में पढ़ें

खुर्जा (बुलंदशहर)। आगामी विधान परिषद (एमएलसी) शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खुर्जा नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा ने सभी प्रबुद्ध और सम्मानित मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की विनम्र अपील की है।
नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और देश की विकास यात्रा में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। 23 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहे इस चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों—शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी श्री दिनेश कुमार गोयल के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया।
उन्होंने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपका एक-एक अमूल्य वोट न केवल लोकतंत्र को सशक्त बनाएगा, बल्कि भारत के सतत और लोकतांत्रिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। इसलिए सभी पात्र मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बिना चुके अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।




टिप्पणियाँ
0