Skip to content
Wednesday, 14 October 2026|India
14 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग•वैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा•बिहार के वैशाली में नाव डूबने से 11 की मौत, 20 सवारों में से कई घायल•प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिल•जाफ़राबाद के उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग, लोग खिड़की से कूदकर बचाए अपनी जानहूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग•वैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा•बिहार के वैशाली में नाव डूबने से 11 की मौत, 20 सवारों में से कई घायल•प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिल•जाफ़राबाद के उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग, लोग खिड़की से कूदकर बचाए अपनी जान
विज्ञापन
Home » JNU में भड़काऊ नारों पर बवाल: साबरमती हॉस्टल के बाहर नारेबाज़ी, FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस को पत्र
अपराध

JNU में भड़काऊ नारों पर बवाल: साबरमती हॉस्टल के बाहर नारेबाज़ी, FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस को पत्र

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 06 Jan 2026• अपडेट 06 Jan 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
नई दिल्ली:जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एक बार फिर माहौल गरमा गया है। JNU के मुख्य सुरक्षा अधिकारी (Chief Security Officer) ने वसंत कुंज…

नई दिल्ली:जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एक बार फिर माहौल गरमा गया है। JNU के मुख्य सुरक्षा अधिकारी (Chief Security Officer) ने वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना प्रभारी को पत्र लिखकर साबरमती हॉस्टल के बाहर आपत्तिजनक और उकसाने वाले नारे लगाए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है।

सुरक्षा विभाग की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया है कि 5 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे साबरमती हॉस्टल के बाहर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम JNU में 5 जनवरी 2020 की हिंसा की छठी बरसी के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसे “A Night of Resistance with Guerrilla Dhaba” नाम दिया गया था।

कार्यक्रम के दौरान बदला माहौल

पत्र के अनुसार, शुरुआत में यह कार्यक्रम एक सीमित और शांत सभा के रूप में आयोजित हुआ था, जिसमें करीब 30 से 35 छात्र मौजूद थे। लेकिन बाद में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत से जुड़े न्यायिक फैसले के बाद सभा का स्वरूप बदल गया। इसके बाद कुछ छात्रों द्वारा उकसाने वाले, भड़काऊ और आपत्तिजनक नारे लगाए जाने लगे।

मौके पर मौजूद रहा सुरक्षा अमला

घटना के समय JNU सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद थे और स्थिति पर नजर रखे हुए थे। पत्र में यह भी उल्लेख है कि सुरक्षा कर्मियों ने पूरी घटना को गंभीरता से मॉनिटर किया।

आपके लिए संबंधित खबरें

FIR की मांग

JNU प्रशासन ने पुलिस से BNS (भारतीय न्याय संहिता) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है। मामले को लेकर आगे की जांच अब पुलिस स्तर पर की जाएगी।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *