Skip to content
Wednesday, 21 October 2026|India
21 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
श्रद्धा दुबे की 11‑दिन की फरारी: नेपाल से नागपुर तक का विस्तृत रूट•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग साजिश: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया•केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी•शिवा शर्मा मौत केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया•मुंबई के साकीनाका कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे•विजयादशमी पर देशभर में धूम, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं•कुशीनगर में तेज रफ्तार कार का पेड़ से टकराव, चार युवकों की मौत•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में इस्तेमाल हुई पल्सर बाइक का नवरात्रि ट्रांसफर टाला गयाश्रद्धा दुबे की 11‑दिन की फरारी: नेपाल से नागपुर तक का विस्तृत रूट•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग साजिश: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया•केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी•शिवा शर्मा मौत केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया•मुंबई के साकीनाका कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे•विजयादशमी पर देशभर में धूम, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं•कुशीनगर में तेज रफ्तार कार का पेड़ से टकराव, चार युवकों की मौत•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में इस्तेमाल हुई पल्सर बाइक का नवरात्रि ट्रांसफर टाला गया
विज्ञापन
Home » जयशंकर की सुरक्षा में चूक पर भारत सख्त, ब्रिटेन को दी कड़ी हिदायत
Breaking News

जयशंकर की सुरक्षा में चूक पर भारत सख्त, ब्रिटेन को दी कड़ी हिदायत

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 06 Mar 2025• अपडेट 06 Mar 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
लंदन में जयशंकर की सुरक्षा में चूक, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति विदेश मंत्री एस जयशंकर की लंदन यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक…

लंदन में जयशंकर की सुरक्षा में चूक, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

विदेश मंत्री एस जयशंकर की लंदन यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है, जिससे भारत सरकार नाराज है। इस घटना पर विदेश मंत्रालय ने सख्त आपत्ति दर्ज कराते हुए ब्रिटेन को कड़ी चेतावनी दी है। मंत्रालय ने कहा कि अलगाववादी और चरमपंथी तत्वों की इन गतिविधियों की निंदा की जाती है और ब्रिटिश सरकार से कूटनीतिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की उम्मीद की जाती है।

क्या है पूरा मामला?

खबरों के मुताबिक, जयशंकर जब लंदन के चैटम हाउस में एक कार्यक्रम से बाहर आ रहे थे, तभी खालिस्तान समर्थकों का एक समूह प्रदर्शन कर रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति भारतीय तिरंगा लेकर बैरिकेड तोड़ते हुए जयशंकर की ओर बढ़ गया और तिरंगे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद ब्रिटिश पुलिस ने तुरंत उसे काबू किया और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया।

भारत ने ब्रिटेन को दिया सख्त संदेश

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस घटना पर कहा,”

आपके लिए संबंधित खबरें

हमने सुरक्षा में चूक की फुटेज देखी है। चरमपंथियों और अलगाववादियों के इस छोटे समूह के उकसावे की गतिविधियों की हम निंदा करते हैं। हम ब्रिटिश सरकार से उम्मीद करते हैं कि वह ऐसे मामलों में अपने कूटनीतिक दायित्वों को पूरी तरह निभाएगी।”

जयशंकर की 6 दिवसीय ब्रिटेन और आयरलैंड यात्रा के दौरान उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और विदेश मंत्री डेविड लैमी से मुलाकात की थी। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध, वैश्विक सुरक्षा और द्विपक्षीय सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खालिस्तान समर्थकों को भारत और विदेश मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते देखा गया। वीडियो में दिख रहा है कि जयशंकर कार्यक्रम स्थल के अंदर मौजूद थे, जबकि बाहर प्रदर्शनकारी भारतीय ध्वज का अपमान कर रहे थे।

ब्रिटिश सरकार पर बढ़ा दबावभारत ने इस मामले को लेकर ब्रिटेन पर दबाव बढ़ा दिया है कि वह ऐसे उग्रवादी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोके। भारत पहले भी ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक गतिविधियों पर चिंता जता चुका है, खासकर भारतीय दूतावास पर हमले के बाद।

इस घटना से भारत और ब्रिटेन के कूटनीतिक संबंधों पर असर पड़ सकता है। अब देखना होगा कि ब्रिटिश सरकार इस पर क्या कदम उठाती है और खालिस्तानी तत्वों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *