Skip to content
Sunday, 29 November 2026|India
29 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
बदायूं-दिल्ली हाईवे पर बीयर ट्रक पलटा, गड्ढे की बदहाली ने फिर उजागर किया सुरक्षा संकट•झारखंड के रामगढ़ में रांची‑पटना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 13 की मौत•प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ में देशवासियों को संबोधित करेंगे•मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने ऑटो को कुचल दिया, तीन की मौत, कई के दबे होने की आशंका•पुंछ में LoC पर भारतीय सेना ने 40 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया•नोएडा में 6 साल के बच्चे का चमत्कार: चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर भी चलने लगा•झारखंड में रांची‑पटना हाईवे पर स्कॉर्पियो टक्कर से 13 लोगों की मौत•यूपी, झारखंड और आंध्र प्रदेश में तीन सड़क हादसे: 20 मौतें, कई घायलबदायूं-दिल्ली हाईवे पर बीयर ट्रक पलटा, गड्ढे की बदहाली ने फिर उजागर किया सुरक्षा संकट•झारखंड के रामगढ़ में रांची‑पटना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 13 की मौत•प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ में देशवासियों को संबोधित करेंगे•मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने ऑटो को कुचल दिया, तीन की मौत, कई के दबे होने की आशंका•पुंछ में LoC पर भारतीय सेना ने 40 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया•नोएडा में 6 साल के बच्चे का चमत्कार: चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर भी चलने लगा•झारखंड में रांची‑पटना हाईवे पर स्कॉर्पियो टक्कर से 13 लोगों की मौत•यूपी, झारखंड और आंध्र प्रदेश में तीन सड़क हादसे: 20 मौतें, कई घायल
विज्ञापन
Home » पहले हमारे वोट लौटाओ— ₹10 हजार की रिकवरी पर दरभंगा के ग्रामीणों का तीखा विरोध
Breaking News

पहले हमारे वोट लौटाओ— ₹10 हजार की रिकवरी पर दरभंगा के ग्रामीणों का तीखा विरोध

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 18 Dec 2025• अपडेट 18 Dec 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
दरभंगा में महिला स्वरोजगार योजना में गड़बड़ी, पुरुषों के खातों में पहुंचे ₹10 हजार, रिकवरी पर बढ़ा विवाद दरभंगा (बिहार): बिहार के दरभंगा जिले…

दरभंगा में महिला स्वरोजगार योजना में गड़बड़ी, पुरुषों के खातों में पहुंचे ₹10 हजार, रिकवरी पर बढ़ा विवाद

दरभंगा (बिहार): बिहार के दरभंगा जिले के जाले प्रखंड से महिला स्वरोजगार योजना से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। योजना के तहत गलती से कुछ पुरुष लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹10,000 की राशि ट्रांसफर हो गई, जिसके बाद अब राशि की रिकवरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

सरकारी स्तर पर जब इस तकनीकी त्रुटि का पता चला तो संबंधित खाताधारकों को रिकवरी नोटिस भेजे गए। इसके बाद अब तक सात लोगों ने राशि वापस कर दी है, जबकि शेष खाताधारकों द्वारा पैसे लौटाने को लेकर आपत्ति जताई जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप: वोट के बदले पैसा मांगा जा रहा

आपके लिए संबंधित खबरें

रिकवरी नोटिस के बाद कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि>

“हमारे वोटों से NDA की सरकार बनी है, पहले हमारे वोट लौटाइए, फिर पैसे क्यों मांगे जा रहे हैं।”

ग्रामीणों का कहना है कि जब पैसा सरकारी खाते से उनके खातों में आया तो उसमें उनकी कोई गलती नहीं थी, ऐसे में अब उनसे पैसे वापस मांगना उचित नहीं है।

मामला अभी भी विवादों में

हालांकि कुछ लोगों ने स्वेच्छा से पैसा लौटा दिया है, लेकिन बाकी खाताधारकों द्वारा विरोध के चलते मामला अभी भी स्थानीय स्तर पर विवाद का विषय बना हुआ है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *