Skip to content
Thursday, 15 October 2026|India
15 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी•गुरुग्राम में गौ तस्कर शाहिद की मुठभेड़ में मौत, दो आरोपी फरार•नोएडा में बदलते मौसम का अलर्ट: तेज हवाएँ और हल्की‑मध्यम बारिश की संभावना•परविंदर सिंह झोटा मर्डर के विरोध में पंजाब बंद, लद्दाख में 3350 करोड़ के पाँच प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगी•बिहार के राघोपुर में बाढ़ के बाद नौका दुर्घटना: 25 से अधिक मौतें, 76 गांव जलमग्न•हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरीमुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी•गुरुग्राम में गौ तस्कर शाहिद की मुठभेड़ में मौत, दो आरोपी फरार•नोएडा में बदलते मौसम का अलर्ट: तेज हवाएँ और हल्की‑मध्यम बारिश की संभावना•परविंदर सिंह झोटा मर्डर के विरोध में पंजाब बंद, लद्दाख में 3350 करोड़ के पाँच प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगी•बिहार के राघोपुर में बाढ़ के बाद नौका दुर्घटना: 25 से अधिक मौतें, 76 गांव जलमग्न•हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरी
विज्ञापन
Home » “देश में दो नमूने हैं…” योगी आदित्यनाथ का विधानसभा में विपक्ष को घेरा
Breaking News

“देश में दो नमूने हैं…” योगी आदित्यनाथ का विधानसभा में विपक्ष को घेरा

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 22 Dec 2025• अपडेट 22 Dec 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कफ सिरप विवाद को लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। बिना…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कफ सिरप विवाद को लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। बिना किसी दल का नाम लिए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि “देश के अंदर दो नमूने हैं”—एक दिल्ली में बैठता है और दूसरा लखनऊ में।

सीएम योगी का यह बयान सदन में चर्चा के दौरान आया, जब विपक्ष सरकार को कफ सिरप मामले में घेरने की कोशिश कर रहा था। मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि जब भी देश में कोई गंभीर मुद्दा उठता है, कुछ लोग चर्चा से बचने के लिए देश छोड़कर बाहर चले जाते हैं।

“देश में चर्चा होते ही बाहर भाग जाते हैं”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भी राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ा मुद्दा सामने आता है, तो कुछ नेताओं की पहली प्रतिक्रिया देश से बाहर निकल जाने की होती है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि “मुझे लगता है आपके ‘बबुआ’ के साथ भी यही हो रहा है, वे भी फिर से इंग्लैंड घूमने निकल जाएंगे और आप लोग यहीं शोर मचाते रह जाएंगे।”

आपके लिए संबंधित खबरें

सीएम योगी के इस बयान के बाद विधानसभा का माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया। विपक्षी सदस्यों ने विरोध दर्ज कराया, जबकि सत्ता पक्ष के विधायक मुख्यमंत्री के समर्थन में खड़े नजर आए। बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।

कफ सिरप विवाद क्या है?

कफ सिरप से जुड़ा मामला हाल के दिनों में राजनीतिक बहस का मुद्दा बना हुआ है। विपक्ष सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है, वहीं सरकार इसे पूर्ववर्ती नीतियों और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जोड़कर देख रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह बयान सिर्फ विधानसभा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए उन्होंने आगामी राजनीतिक रणनीति का भी संकेत दिया है। बयान से साफ है कि सरकार विपक्ष के आरोपों का जवाब आक्रामक तेवर में देने के मूड में है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *