Skip to content
Friday, 23 October 2026|India
23 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया•सारण के मशरक में 21 वर्षीय युवक को सिर में गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर•रणबीर कपूर के घर की भी हुई रेकी: टाइगर श्रॉफ मामले में नया खुलासाहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया•सारण के मशरक में 21 वर्षीय युवक को सिर में गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर•रणबीर कपूर के घर की भी हुई रेकी: टाइगर श्रॉफ मामले में नया खुलासा
विज्ञापन
Home » CBSE बोर्ड छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं-12वीं की परीक्षा की तारीख बदली, अब कब होंगे एग्जाम?
शिक्षा

CBSE बोर्ड छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं-12वीं की परीक्षा की तारीख बदली, अब कब होंगे एग्जाम?

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 30 Dec 2025• अपडेट 30 Dec 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
नई दिल्ली:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक अहम सूचना जारी की है। बोर्ड ने 3…

नई दिल्ली:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक अहम सूचना जारी की है। बोर्ड ने 3 मार्च 2026 को प्रस्तावित कुछ विषयों की परीक्षाओं को प्रशासनिक कारणों के चलते री-शेड्यूल कर दिया है। इस फैसले से लाखों छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।

CBSE द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों की परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है, जबकि शेष सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी।

नई संशोधित परीक्षा तिथियां

बोर्ड की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि—

  • कक्षा 10वीं की परीक्षा, जो पहले 3 मार्च 2026 को होनी थी, अब 11 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • कक्षा 12वीं की परीक्षा, जो पहले 3 मार्च 2026 को निर्धारित थी, अब 10 अप्रैल 2026 को संपन्न होगी।

CBSE ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल इन्हीं परीक्षाओं के लिए लागू होगा।

आपके लिए संबंधित खबरें

CBSE ने सभी CBSE से संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है कि वे यह सूचना छात्रों और अभिभावकों तक तुरंत पहुंचाएं, ताकि परीक्षा की तैयारी और योजना में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न बने।

बोर्ड के मुताबिक, परीक्षा तिथियों में यह बदलाव Administrative Reasons यानी प्रशासनिक कारणों के चलते किया गया है। हालांकि, CBSE ने यह भी स्पष्ट किया है कि इससे छात्रों की तैयारी या परीक्षा प्रक्रिया पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यह निर्णय बोर्ड की ओर से परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *