Skip to content
Saturday, 24 October 2026|India
24 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासासांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा
विज्ञापन
Home » पत्रकारों ने भरी हुंकार, मान्यता-सुरक्षा व अधिकारों की मांग पर सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

पत्रकारों ने भरी हुंकार, मान्यता-सुरक्षा व अधिकारों की मांग पर सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 14 Jan 2026• अपडेट 14 Jan 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर:ग्रामीण पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और मान्यता की मांग को लेकर मंगलवार को बुलंदशहर में बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर…

बुलंदशहर:ग्रामीण पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और मान्यता की मांग को लेकर मंगलवार को बुलंदशहर में बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (GRAPE) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के आह्वान पर जिले भर से आए दर्जनों पत्रकारों ने सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

यह ज्ञापन संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर विजय राघव के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान तहसील और जनपद स्तर से आए बड़ी संख्या में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे।

ग्रामीण पत्रकारों की पीड़ा रखी

जिलाध्यक्ष ठाकुर विजय राघव ने विधायक लक्ष्मीराज सिंह को बताया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश का सबसे बड़ा पंजीकृत संगठन है, जो प्रदेश के 18 मंडलों और 75 जनपदों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकार अत्यंत कठिन परिस्थितियों और संसाधनों के अभाव में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, इसलिए उन्हें मान्यता और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने पत्रकारों की सभी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और आश्वासन दिया कि वे इन मांगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संबंधित विभागों तक पहुंचाकर शीघ्र समाधान का प्रयास करेंगे।

आपके लिए संबंधित खबरें

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र सिंह भाटी, मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, जिला मंत्री सुरेश भाटी, प्रदीप तोमर, अनिल तोमर, जेपी गुप्ता, कपिल राघव, आकाश सक्सेना, लकी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *