Bulandshahar: जिलाधिकारी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/एसएसपी द्वारा चुनाव ड्यूटी में लगे सैक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल पुलिस मजिस्ट्रेट एवं अर्धसैनिक बल, पुलिस फोर्स को किया गया। ब्रीफ
2 मिनट में पढ़ें

बुलंदशहर विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के प्रथम चरण के मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी, भयमुक्त, सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने हेतु आज दिनांक 08.02.2022 को रिजर्व पुलिस लाइन में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से चुनाव ड्यूटी में लगे सैक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल पुलिस मजिस्ट्रेट एवं अर्धसैनिक बल, पीएसी, सिविल पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के समय सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को चुनाव आयोग के निर्देशों के बारे में विस्तार से ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया गया कि जिनको जो कार्य सौपें गए है अथवा अपने ड्यूटी स्थान पर सतर्कता बरतते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि मतदान को निष्पक्षता एवं शान्ति के वातावरण में कोविड नियमो का पालन कराते हुए सम्पन्न कराया जा सके तथा चुनाव ड्यूटी के दौरान किन किन बातों का ध्यान रखना है, के बारे में विस्तृत रूप से ब्रीफ किया गया। यह भी निर्देश दिये गये कि अपने डयूटी पॉइन्ट पर सतर्क रहें और मतदान स्थल के आस-पास किसी भी प्रकार की अनावश्यक भीड एकत्रित न होने पाये एवं किसी भी बाहरी व्यक्ति से किसी प्रकार की सुविधा न लें, न ही किसी भी प्रकार के प्रलोभन में पडे तथा मतदान स्थलों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था या मतभेद होने पर इसकी सूचना तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को दें। साथ ही निर्देशित किया गया कि चुनाव डयूटी एक अतिमहत्वपूर्ण डयूटी है इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये तथा सभीं पुलिस बल की गरिमा बनाये रखते हुए पूर्ण सतर्कता बरतते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। साथ ही संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि आज शाम 18.00 बजे से चुनाव प्रचार बन्द हो जाएगा। इसको दृष्टिगत रखते हुए आचार संहिता के उल्लघंन से सम्बन्धित किसी भी अनैतिक कार्य जैसे-बिना अनुमति चुनावी जनसभा, रोड शो/रैली, किसी प्रत्याशी/व्यक्ति द्वारा पैसों/अवैध शराब आदि का वितरण करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। ब्रीफिंग के समय प्रशासनिक अधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सुरेन्द्रनाथ तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बजरंबली चौरसिया, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री कमलेश बहादुर सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण आदि उपस्थित रहें।




टिप्पणियाँ
0