Skip to content
Thursday, 12 November 2026|India
12 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
किश्तवाड़ में दो SPO की शहादत पर मल्लिकार्जुन खरगे ने जताया दुख, कहा- भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट•मसूरी रोड पर रात में हाथी ने किया बाइक सवार पर घेरा, वायरल वीडियो ने चौंका दिया•सेंसेक्स में 100 अंक की बढ़ोतरी, निफ्टी 25250 के पार, बाजार में नौवीं लगातार तेज़ी•कुलगाम हमले के बाद जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, वैष्णो देवी शिविर में सघन तलाशी अभियान•नोएडा‑ग्रेटर नोएडा मेट्रो एक्सटेंशन को मिली मंजूरी, 5 नए एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे•राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगे आदिवासी छात्रों के साथ संवाद, अमित शाह भाग लेंगे विशाखापत्तनम समिट में•ECI ने 2024 के चुनावों के बारे में वायरल दावों को भ्रामक बताया•किश्तवाड़ में गोलीबारी के बाद दो जवान लापता, हाई अलर्ट जारीकिश्तवाड़ में दो SPO की शहादत पर मल्लिकार्जुन खरगे ने जताया दुख, कहा- भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट•मसूरी रोड पर रात में हाथी ने किया बाइक सवार पर घेरा, वायरल वीडियो ने चौंका दिया•सेंसेक्स में 100 अंक की बढ़ोतरी, निफ्टी 25250 के पार, बाजार में नौवीं लगातार तेज़ी•कुलगाम हमले के बाद जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, वैष्णो देवी शिविर में सघन तलाशी अभियान•नोएडा‑ग्रेटर नोएडा मेट्रो एक्सटेंशन को मिली मंजूरी, 5 नए एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे•राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगे आदिवासी छात्रों के साथ संवाद, अमित शाह भाग लेंगे विशाखापत्तनम समिट में•ECI ने 2024 के चुनावों के बारे में वायरल दावों को भ्रामक बताया•किश्तवाड़ में गोलीबारी के बाद दो जवान लापता, हाई अलर्ट जारी
विज्ञापन
Home » बुलन्दशहर: सपा जिला कार्यालय पर मासिक बैठक आयोजित, एसआईआर अभियान और आगरा दलित सम्मेलन की तैयारियों पर जोर
ELECTION

बुलन्दशहर: सपा जिला कार्यालय पर मासिक बैठक आयोजित, एसआईआर अभियान और आगरा दलित सम्मेलन की तैयारियों पर जोर

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 12 Nov 2026• अपडेट 12 Nov 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलन्दशहर: सपा जिला कार्यालय पर मासिक बैठक आयोजित, एसआईआर अभियान और आगरा दलित सम्मेलन की तैयारियों पर जोर ​बुलन्दशहर: दिनांक 12 नवम्बर 2026 को…

बुलन्दशहर: सपा जिला कार्यालय पर मासिक बैठक आयोजित, एसआईआर अभियान और आगरा दलित सम्मेलन की तैयारियों पर जोर

​बुलन्दशहर:

दिनांक 12 नवम्बर 2026 को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, बुलन्दशहर पर एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव कृष्णपाल यादव ने की, जबकि संचालन प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य हाजी अख्तर ने किया। बैठक में आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तय करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान और आगरा में होने वाले दलित सम्मेलन को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

​एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान को लेकर कड़े निर्देश

​बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला महासचिव कृष्णपाल यादव ने कहा कि आगामी 17 नवम्बर 2026 से शुरू होने वाले एस०आई०आर० (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान को सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ चलाना होगा। यह मतदाता सूची से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

  • ​बूथ स्तर पर सक्रियता: सभी जोनल प्रभारियों, बी०एल०ए० (बूथ लेवल एजेंट) और बूथ प्रभारियों को अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर मतदाता सूची का बारीकी से निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
  • ​पहचान और मुस्तैदी: अभियान के दौरान सभी जोनल प्रभारी, बी०एल०ए० एवं बूथ प्रभारी लाल टोपी पहनकर उपस्थित रहें और पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
  • ​फॉर्म-6, 7 और 8 पर कड़ी निगरानी: विरोधी दलों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता की आशंका पर तत्काल संज्ञान लेने को कहा गया। विशेष रूप से फॉर्म-6, 7 एवं 8 पर पैनी नजर रखी जाए ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से न कटे और अनुचित प्रविष्टियां न हों।
  • ​बूथ फोटोग्राफी: समस्त बूथ प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने बूथों की फोटोग्राफी कराकर जिला कार्यालय, समाजवादी पार्टी, बुलन्दशहर को उपलब्ध कराएं, जिससे जमीनी स्तर पर संगठन की सक्रियता का आकलन किया जा सके।

​15 नवम्बर को आगरा में दलित सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान

​बैठक में आगामी 15 नवम्बर 2026 को उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित होने वाले विशाल दलित सम्मेलन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। पार्टी नेताओं ने अधिक से अधिक संख्या में दलित समाज के लोगों तथा कार्यकर्ताओं से इस सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जा सके।

आपके लिए संबंधित खबरें

​प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ये गणमान्य लोग

​बैठक में चौधरी होशियार सिंह, जाकिर उर्फ बबलू, राम किशोर लोधी, चौधरी अनार सिंह, चौधरी चन्द्रपाल सिंह, संजीव गुर्जर, जगवीर सिंह, रामकुमार यादव, रामअवतार, जयसिंह, अमित त्यागी, रामबाबू सिंह, कोकिन्द्र सिंह, अजय कुमार अहेरिया, कपिल जिताका, मुकेश लोधी, बबलू कुमार, निजामुद्दीन सैफी, शारूख सभासद, आजम खां, रिजवान अब्बासी, रविशंकर चौधरी, चौधरी शफीक सभासद, दानिश ठाकुर, और मौ० तनवीर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *