बुलंदशहर रामलीला में अश्लील डांस का वीडियो वायरल उठे सवाल
1 मिनट में पढ़ें

रामलीला में अश्लील डांस का वीडियो वायरल उठे सवाल
भगवान श्रीराम की लीला के मंच पर अश्लील गानों पर डांस का आरोप कमेटी पदाधिकारियों ने साधी चुप्पी
आपके लिए संबंधित खबरें
शिकारपुर : पहासू में रामलीला मंच पर अश्लील गानों पर डांस किए जाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक आयोजन की मर्यादा को लेकर सवाल उठने लगे है स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जिस मंच पर भगवान श्रीराम के चरित्र और आदर्शों का वर्णन किया जाता है वहां इस तरह के कार्यक्रम की अनुमति कैसे दी गई आखिर रामलीला मंच पर कथित तौर पर अश्लील डांस किसकी अनुमति से हुआ यह सवाल भी उठ रहा है वायरल वीडियो को लेकर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे है वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और कार्यक्रम से जुड़ी परिस्थितियों की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है अब देखना होगा कि सम्बन्धित आयोजक या प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं ।




टिप्पणियाँ
0