बुलंदशहर हत्या की घटना में वांछित बदमाश के साथ थाना खुर्जा देहात पुलिस की हुई मुठभेड़
3 मिनट में पढ़ें

बुलंदशहर हत्या की घटना में वांछित बदमाश के साथ थाना खुर्जा देहात पुलिस की हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में 01 बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व मोबाइल फोन बरामद।
=============
जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 09.10.2026 को थाना खुर्जा देहात पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 27.08.2026 को युवती पिंकी की हत्या करने की घटना में वांछित अभियुक्त रिंकू, शहबाजपुर क्योलीकलां के पास आम के बाग में मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया, जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। *गिरफ्तार/घायल अभियुक्त की पहचान रिंकू पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम शहबाज पुर बहाल थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।* घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी खुर्जा में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
आपके लिए संबंधित खबरें
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार/वांछित अभियुक्त रिंकू पुत्र प्रताप सिंह द्वारा दिनांक 27.08.2026 को जनपद अलीगढ़ क्षेत्रान्तर्गत एक युवती की हत्या करने की घटना कारित की गई थी, जिसमें अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे थे।
*गिरफ्तार अभियुक्त रिंकू ने पूछताछ में बताया कि लगभग 01 वर्ष से गांव की पिंकी पत्नी रामकुमार से प्रेम प्रसंग था। दिनांक 25.08.2026 को अपने साढ़ू राजेश पुत्र कृष्णपाल निवासी रामपुर लधउवा थाना अकराबाद जिला अलीगढ की मदद से प्रशान्त पुत्र उदयवीर निवासी ग्राम रामपुर लधउवा के साथ मोटर साइकिल से भेज दिया था। जिसके दो दिन बाद वह स्वयं पिंकी से मिलने ग्राम रामपुर लधउवा गया था। अभियुक्त के साढू राजेश ने पिंकी को अपने ट्यूबबैल पर रखा था। जहां से रिंकू पिंकी को लेने गया था। परन्तु पिंकी वापस घर आने को तैयार नहीं थी। रास्ते में रिंकू ने अपने साढू राजेश को बुला लिया और राजेश तथा रिंकू ने मिलकर पिंकी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को वहीं पास में गड्डा खोदकर गाड दिया। आज दिनांक 09.10.2026 को अभियुक्त राजेश पुत्र कृष्णपाल की निशादेही पर थाना अकराबाद की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये मृतक पिंकी के शव/कंकाल/हड्डियों को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया जा चुका है तथा अभियुक्त राजेश को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को उपचार हेतु भेजा जा चुका है।*
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
1.रिंकू पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम शहबाज पुर बहाल थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर (घायल)
*बरामदगी-*
1- 01 तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस।
2- 01 मोबाइल फोन
*अभियुक्त रिंकू का आपराधिक इतिहास-*
1. मुअसं- 300/26 धारा 115(2)/140(3) बीएनएस थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर।
*अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना खुर्जा देहात पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।*




टिप्पणियाँ
0