भूमि विकास बैंक खुर्जा में सुनील सोलंकी के नामांकन के दौरान दिखी राजनीतिक एकजुटता
1 मिनट में पढ़ें

बुलंदशहर | खुर्जा:भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर खुर्जा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुनील सोलंकी के नामांकन के दौरान राजनीतिक हलकों में जबरदस्त हलचल देखने को मिली। नामांकन के समय खुर्जा विधायक श्रीमती मीनाक्षी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजना सिंघल, राजीव बंसल, मधुर चौहान, नरेश सोलंकी, नवीन माहौर, सर्वेंद्र पंडित, शैंकी शर्मा, मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
खास बात यह रही कि सुनील सोलंकी के मुकाबले किसी भी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया, जिससे उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। समर्थकों की भारी भीड़ और नेताओं की एकजुटता ने यह स्पष्ट कर दिया कि पार्टी और संगठन के भीतर उन्हें पूर्ण समर्थन प्राप्त है।
स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नामांकन न केवल संगठनात्मक मजबूती का संकेत है, बल्कि भूमि विकास बैंक से जुड़े किसानों और हितधारकों के लिए भी स्थिर नेतृत्व की दिशा में एक अहम कदम है।




टिप्पणियाँ
0