Skip to content
Thursday, 22 October 2026|India
22 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
कोटद्वार‑पौड़ी हाईवे पर जीएमओयू बस का खाई में गिरना, 30 यात्रियों को बचाया गया•रिजर्व पुलिस लाइन में ‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, AQI 244 तक पहुंचा; GRAP‑1 लागू, पाबंदियों में वृद्धि•श्रद्धा दुबे की 11‑दिन की फरारी: नेपाल से नागपुर तक का विस्तृत रूट•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग साजिश: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया•केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी•शिवा शर्मा मौत केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया•मुंबई के साकीनाका कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसेकोटद्वार‑पौड़ी हाईवे पर जीएमओयू बस का खाई में गिरना, 30 यात्रियों को बचाया गया•रिजर्व पुलिस लाइन में ‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, AQI 244 तक पहुंचा; GRAP‑1 लागू, पाबंदियों में वृद्धि•श्रद्धा दुबे की 11‑दिन की फरारी: नेपाल से नागपुर तक का विस्तृत रूट•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग साजिश: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया•केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी•शिवा शर्मा मौत केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया•मुंबई के साकीनाका कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे
विज्ञापन
Home » बागपत के नवाब अहमद हमीद ने किया ‘आरम्भ द किड्स स्कूल’ का शुभारम्भ’
social

बागपत के नवाब अहमद हमीद ने किया ‘आरम्भ द किड्स स्कूल’ का शुभारम्भ’

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 21 Oct 2026• अपडेट 21 Oct 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बागपत के नवाब अहमद हमीद ने किया ‘आरम्भ द किड्स स्कूल’ का शुभारम्भ’ – प्ले ग्रुप से यूकेजी तक के प्रवेश शुरू, बच्चों की…

बागपत के नवाब अहमद हमीद ने किया ‘आरम्भ द किड्स स्कूल’ का शुभारम्भ’

– प्ले ग्रुप से यूकेजी तक के प्रवेश शुरू, बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर रहेगा विशेष जोर

आपके लिए संबंधित खबरें

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत नगर में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘आरम्भ द किड्स स्कूल’ का शुभारम्भ किया गया। जैन इंटर कॉलेज के सामने स्थित स्कूल का उद्घाटन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव नवाब अहमद हमीद और बागपत नगर पालिका परिषद के चेयरमैन एडवोकेट राजुद्दीन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्कूल के डायरेक्टर विशेष जैन और मेघा जैन ने बताया कि उद्घाटन के साथ ही स्कूल में प्ले ग्रुप, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पूरे स्कूल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। इसके अलावा, स्कूल को फायर अलार्म और अग्निशमन यंत्रों सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। स्कूल में आधुनिक प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को रोचक, सरल और प्रभावी तरीके से पढ़ाई कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे वे दृश्य-श्रव्य माध्यमों के जरिए बेहतर ढंग से सीख सकें। उन्होंने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए स्कूल में खेलने-कूदने के लिए पर्याप्त खुला स्थान भी उपलब्ध कराया गया है। स्कूल का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना है। स्कूल की कोऑर्डिनेटर नवेदिता शर्मा ने बताया कि यहां सभी शिक्षक योग्य एवं प्रशिक्षित हैं और प्रत्येक शिक्षक कम से कम स्नातक है। उन्होंने कहा कि स्कूल का मूल मंत्र ‘ए सेफ स्पेस फॉर बिग इमेजिनेशन्स’ यानी बड़ी कल्पनाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान है। इसी सोच के अनुरूप बच्चों की कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और सीखने की क्षमता को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव नवाब अहमद हमीद ने स्कूल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्कूल की प्रबंध समिति से लेकर शिक्षकों तक सभी योग्य हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ‘आरम्भ द किड्स स्कूल’ शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेगा और अपने कार्यों से जनपद बागपत का नाम रोशन करेगा। इस अवसर पर बागपत नगर पालिका के चेयरमैन एडवोकेट राजुद्दीन, तमिलनाडु जीएसटी के वाइस प्रेसिडेंट पीके जैन, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, अमिता वशिष्ठ, अमित शर्मा, प्रदीप जैन, प्रदीप गोयल, अमित चौधरी सांकलपुट्ठी, महेश शर्मा, संजय रुहेला, नन्दलाल डोगरा, पंकज जैन, पीयूष जैन, डॉक्टर रोहित शर्मा, ब्रजमोहन गौतम, अमित जैन, मंगल सैन, जगेश चौधरी, अनिल जैन (पीएनबी वाले), अमित शर्मा, विनोद शर्मा (सभासद), विशाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *