Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » आजमगढ़ में बड़ा खुलासा: 219 मानकविहीन मदरसों पर EOW का शिकंजा, संचालकों पर केस दर्ज
Breaking News

आजमगढ़ में बड़ा खुलासा: 219 मानकविहीन मदरसों पर EOW का शिकंजा, संचालकों पर केस दर्ज

1 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 15 Mar 2025• अपडेट 20 Dec 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
आजमगढ़ में शिक्षा विभाग से जुड़े एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है, जहां आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 219 फर्जी मदरसों के खिलाफ…

आजमगढ़ में शिक्षा विभाग से जुड़े एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है, जहां आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 219 फर्जी मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि ये मदरसे सिर्फ कागजों पर ही चल रहे थे, लेकिन फिर भी इन्हें वर्षों से सरकारी अनुदान दिया जा रहा था। SIT जांच के दौरान पता चला कि ऑनलाइन फीडिंग में 313 मदरसों के मानक पूरे नहीं थे, जिनमें से 219 मदरसे अस्तित्व में ही नहीं थे। आश्चर्यजनक रूप से वर्ष 2009-10 में बिना किसी भौतिक सत्यापन के इन मदरसों को मान्यता प्रदान कर दी गई थी। EOW की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 22 थाना क्षेत्रों में 219 मदरसा संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और सरकारी धन के गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इन संचालकों पर आरोप है कि उन्होंने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से अनुदान प्राप्त कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया। इस खुलासे के बाद से शिक्षा विभाग और अनुदान प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। EOW की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, और अब मामले की गहराई से जांच जारी है।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *