Skip to content
Thursday, 15 October 2026|India
15 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगी•बिहार के राघोपुर में बाढ़ के बाद नौका दुर्घटना: 25 से अधिक मौतें, 76 गांव जलमग्न•हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग•वैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजावैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगी•बिहार के राघोपुर में बाढ़ के बाद नौका दुर्घटना: 25 से अधिक मौतें, 76 गांव जलमग्न•हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग•वैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा
विज्ञापन
Home » “2027 तक असम में बांग्लादेशी मूल के मुसलमान 40% हो सकते हैं” — सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा
भारत

“2027 तक असम में बांग्लादेशी मूल के मुसलमान 40% हो सकते हैं” — सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 27 Dec 2025• अपडेट 27 Dec 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य की जनसांख्यिकी (Demography) को लेकर एक बड़ा और राजनीतिक रूप से अहम बयान दिया है।…

गुवाहाटी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य की जनसांख्यिकी (Demography) को लेकर एक बड़ा और राजनीतिक रूप से अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2027 में होने वाली अगली जनगणना तक असम में बांग्लादेशी मूल के मुसलमानों की आबादी करीब 40 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार असम में मुस्लिम आबादी लगभग 34 प्रतिशत थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि इसमें से 3 प्रतिशत असमिया मुसलमानों को अलग कर दिया जाए, तो उस समय बांग्लादेशी मूल के मुसलमानों की संख्या लगभग 31 प्रतिशत थी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2021 में जनगणना नहीं हो सकी, जिससे वास्तविक आंकड़े सामने नहीं आ पाए। हालांकि, मौजूदा जनसंख्या वृद्धि दर और ज़मीनी हालात को देखते हुए उनका अनुमान है कि 2027 की जनगणना में यह आंकड़ा बढ़कर करीब 40 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

आपके लिए संबंधित खबरें

हिमंत बिस्वा सरमा ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब असम में अवैध घुसपैठ, एनआरसी, नागरिकता और पहचान जैसे मुद्दे पहले से ही राजनीतिक बहस के केंद्र में हैं। उनका यह दावा राज्य की राजनीति और आगामी चुनावों में बड़ा मुद्दा बन सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान न केवल जनसंख्या संतुलन बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, संसाधनों के वितरण और सामाजिक ढांचे को लेकर भी गंभीर बहस को जन्म देगा।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *