Breaking News
यूपी: गोमांस के शक में विक्रेता की पिटाई, अलीगढ़ में 7 पर FIR, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 मिनट में पढ़ें

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश): जिले के कस्बा हरदुआगंज में गोमांस बेचने के शक को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि कुछ हिंदू…
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश): जिले के कस्बा हरदुआगंज में गोमांस बेचने के शक को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि कुछ हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने मीट विक्रेता शरीफ कुरैशी के साथ मारपीट की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
पुलिस के अनुसार, मामले में नवीन चौधरी, सुमित ठाकुर, अनुज पंडित, आदित्य हिंदू, यश पंडित, प्रशांत जाटव और शीलू राजपूत के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इनमें से शीलू राजपूत और अनुज पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है। प्रशासन का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हालत में शांति भंग नहीं होने दी जाएगी।
आपके लिए संबंधित खबरें
💬 0 टिप्पणियाँ




टिप्पणियाँ
0