Skip to content
Wednesday, 21 October 2026|India
21 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
श्रद्धा दुबे की 11‑दिन की फरारी: नेपाल से नागपुर तक का विस्तृत रूट•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग साजिश: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया•केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी•शिवा शर्मा मौत केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया•मुंबई के साकीनाका कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे•विजयादशमी पर देशभर में धूम, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं•कुशीनगर में तेज रफ्तार कार का पेड़ से टकराव, चार युवकों की मौत•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में इस्तेमाल हुई पल्सर बाइक का नवरात्रि ट्रांसफर टाला गयाश्रद्धा दुबे की 11‑दिन की फरारी: नेपाल से नागपुर तक का विस्तृत रूट•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग साजिश: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया•केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी•शिवा शर्मा मौत केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया•मुंबई के साकीनाका कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे•विजयादशमी पर देशभर में धूम, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं•कुशीनगर में तेज रफ्तार कार का पेड़ से टकराव, चार युवकों की मौत•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में इस्तेमाल हुई पल्सर बाइक का नवरात्रि ट्रांसफर टाला गया
विज्ञापन
Home » जैन समाज पर बढ़ते हमलों को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला
Breaking News

जैन समाज पर बढ़ते हमलों को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 18 Apr 2025• अपडेट 18 Apr 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
देश में हाल ही में जैन समाज के खिलाफ बढ़ते हमलों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरी…

देश में हाल ही में जैन समाज के खिलाफ बढ़ते हमलों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक विस्तृत पोस्ट साझा कर भाजपा सरकारों को कटघरे में खड़ा किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि जैन समाज के साथ हो रही घटनाएं केवल संयोग नहीं हैं, बल्कि एक सुनियोजित विद्वेष की ओर इशारा करती हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसी भाजपा शासित सरकारों में जैन मंदिरों और समुदाय के विरुद्ध हो रही घटनाओं का उदाहरण देते हुए इन पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

घटनाओं की कड़ी में शामिल हैं:

सिंगोली (मप्र) में जैन मुनियों पर शारीरिक हमला

जबलपुर में लीक ऑडियो में जैनियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ

आपके लिए संबंधित खबरें

मुंबई में जैन मंदिर का ध्वस्तीकरण और धार्मिक ग्रंथों का अपमान

गुजरात के गिरनारजी मंदिर विवाद

झारखंड के सम्मेद शिखरजी पर आपत्तिजनक सरकारी हस्तक्षेप

नीमच (मप्र) में भंवरलाल जैन की हत्या

अखिलेश यादव का आरोप:

“भाजपा की नजर केवल जैनियों से चंदा लेने तक सीमित है। जब हम विरोध करते हैं तो माफ़ी माँगने का नाटक किया जाता है, लेकिन जैन धर्म, उसकी परंपराओं और समुदाय के सम्मान को हुई क्षति की भरपाई कोई नहीं कर सकता।”

उन्होंने जैन समाज को एक शांतिप्रिय, सहनशील और “जियो और जीने दो” की भावना वाला समुदाय बताते हुए कहा कि भाजपा समर्थित ताकतें उनके धर्म, व्यापार और संपत्ति पर नज़र गड़ाए हुए हैं।

समर्थन का संदेश:

अखिलेश यादव ने अंत में स्पष्ट किया कि “हम सब जैन समाज के साथ हैं।” उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा, “भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं।”

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *