Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामदमिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामद
विज्ञापन
Home » राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी में अव्वल रहकर जिले का मान बढ़ाने पर कशिश हुई सम्मानित
Breaking News

राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी में अव्वल रहकर जिले का मान बढ़ाने पर कशिश हुई सम्मानित

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 14 Aug 2024• अपडेट 14 Aug 2024
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी में अव्वल रहकर जिले का मान बढ़ाने पर कशिश हुई सम्मानित 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित होने पर विद्यालय…

राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी में अव्वल रहकर जिले का मान बढ़ाने पर कशिश हुई सम्मानित

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित होने पर विद्यालय ने किया सम्मानित

बागपत। इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की बागपत की कक्षा 11 की छात्रा ट्यौढी निवासी 16 वर्षीय कशिश द्वारा रक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी में अव्वल रहकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का निमंत्रण पाने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाचार्य एवं अन्य शिक्षकों द्वारा कशिश को चयन पर बधाई देते हुए विद्यालय का नाम रोशन करने पर प्रशंसा की। प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने कहा कि कशिश द्वारा शैक्षिक कार्यक्रमों में अग्रणी रहकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ 250 प्रतिभागियों में स्थान प्राप्त करना गर्व का विषय है। कशिश अपने बड़े भाई वासु कुमार के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा बनेगी और आजादी के जश्न को करीब से देखेगी और अपने अनुभव को दिल्ली से आने के उपरांत सहपाठियों से साझा करेगी। वहीं कशिश के परिवार से अमन कुमार का भी चयन स्वतंत्रता दिवस पर भारत सरकार के विशेष अतिथि के रूप में किया गया है जो अपनी माता अनीता देवी के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 13 अगस्त को दिल्ली के लिए प्रस्थान कर चुके है। कशिश द्वारा अपनी मेहनत और लगन से क्विज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सहपाठियों ने भी बधाई दी।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *