कबाड़ी बाजार चौराहे के मखदूम गंज चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार लॉकडाउन तोड़ने वालो पर कड़ाई से सख्ती की व नियमो का पालन करने के निर्देश दिए। लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे थे। वही मुंह पर मास्को का भी प्रयोग नहीं कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने अनावश्यक कार्य से बाहर घूमने वालो पर अपना डंडा चलाया तो लोग अपने घरो में कैद होने लगे। वही गली-मोहल्लो में पंचायत लगाकर बैठने वाले लोगो पर भी अब सख्ती की जायेगी। जिससे लोगो को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाया जा सके। वही सभी डॉक्टरो और मेडिकल संचालको से अपील कि दुकानदार आने वाले ग्राहको के हाथ सैनिटाइज जरूर कराये। जिससे आप और ग्राहक दोनो सुरक्षित रहे।