Skip to content
Wednesday, 14 October 2026|India
14 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
वैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा•बिहार के वैशाली में नाव डूबने से 11 की मौत, 20 सवारों में से कई घायल•प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिल•जाफ़राबाद के उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग, लोग खिड़की से कूदकर बचाए अपनी जान•पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, TMC सांसद डोला सेन ने की शिकायत•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 11 मौतें, अधिकांश बच्चेवैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा•बिहार के वैशाली में नाव डूबने से 11 की मौत, 20 सवारों में से कई घायल•प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिल•जाफ़राबाद के उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग, लोग खिड़की से कूदकर बचाए अपनी जान•पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, TMC सांसद डोला सेन ने की शिकायत•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 11 मौतें, अधिकांश बच्चे
विज्ञापन
Home » जन सरोकार संघ के अध्यक्ष शुभम चौधरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रोपा पीपल का पौधा
Breaking News

जन सरोकार संघ के अध्यक्ष शुभम चौधरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रोपा पीपल का पौधा

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 09 Aug 2023• अपडेट 09 Aug 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
जन सरोकार संघ के अध्यक्ष शुभम चौधरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रोपा पीपल का पौधा व्यापक पैमाने पर पौधारोपण होना चाहिए…

जन सरोकार संघ के अध्यक्ष शुभम चौधरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रोपा पीपल का पौधा

व्यापक पैमाने पर पौधारोपण होना चाहिए – चौहान

सिर्फ पौधे का रोपण ही नहीं, पौधे का संरक्षण भी करें – चौधरी

ग्वालियर। शुक्रवार को ग्वालियर के समाजसेवी, जन सरोकार संघ के अध्यक्ष शुभम चौधरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आमंत्रण पर भोपाल स्थित श्यामला हिल्स के स्मार्ट सिटी पार्क में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व जन सरोकार संघ के सदस्य अंकित कुलश्रेष्ठ, सतीश जैन, ईश्वरचंद्र शाक्य के साथ पीपल के पौधे का रोपण किया । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती के कार्यक्रम से एक साल तक हर रोज एक पौधा लगाने का संकल्प लिया है।

आपके लिए संबंधित खबरें

पौधरोपण कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व जन सरोकार संघ के अध्यक्ष शुभम चौहरी ने पर्यावरण का महत्व बताते हुए कहा, पर्यावरण सम्पूर्ण विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। यदि विश्व को बचाना है तो हमें धरती के अस्तित्व को बचाना होगा। मानव जीवन का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए हमें अपनी धरती को रहने लायक छोड़ना होगा। जिसके लिए जरूरी है कि हम पौधारोपण करें और केवल पौधारोपण ही नही करे पौधे का संरक्षण भी करें। क्योंकि तेजी से जंगल कटे हैं, औद्योगीकरण बड़ा है। हम जानते हैं कि प्रकृति की सतह का तापमान लगातार बढ़ रहा है ग्लेशियर पिघल रहे हैं, जिससे मानव, पशु-पक्षियों सहित अन्य जीव का जीवन संकट में है।

साल में एक पौधा जरूरी लगाए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व जन सरोकार संघ के अध्यक्ष शुभम चौधरी ने कहा कि सिर्फ संगोष्ठी व भाषणों से धरती नहीं बचेगी। हम सबको मिलकर प्रकृति संरक्षण की दिशा में काम करना भी करना पड़ेगा। इसी के साथ उन्होंने अपील करते हुए कहा प्रदेश की जनता-जनार्दन से अपने या अपनों के जन्मदिन, जयंती, पुण्यतिथि, वर्षगांठ आदि अवसरों पर साल में एक पौधा जरूर लगाएं।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *