Skip to content
Friday, 23 October 2026|India
23 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया•सारण के मशरक में 21 वर्षीय युवक को सिर में गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर•रणबीर कपूर के घर की भी हुई रेकी: टाइगर श्रॉफ मामले में नया खुलासा•ट्रंप की महासागर नाम बदलने की पहल: “ट्रंप ओशन” या “ओशन ऑफ द अमेरिकाज”•श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी से खुलेगा शिवा शर्मा की मौत का सच? लखनऊ पुलिस करेगी पूछताछ•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा, हथियार और मनी ट्रेल की जांच जारीदिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया•सारण के मशरक में 21 वर्षीय युवक को सिर में गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर•रणबीर कपूर के घर की भी हुई रेकी: टाइगर श्रॉफ मामले में नया खुलासा•ट्रंप की महासागर नाम बदलने की पहल: “ट्रंप ओशन” या “ओशन ऑफ द अमेरिकाज”•श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी से खुलेगा शिवा शर्मा की मौत का सच? लखनऊ पुलिस करेगी पूछताछ•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा, हथियार और मनी ट्रेल की जांच जारी
विज्ञापन
Home » कोरोना काल के साल भर में खोजें गए 82 कुष्ठ रोगी मरीज
Breaking News

कोरोना काल के साल भर में खोजें गए 82 कुष्ठ रोगी मरीज

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 31 Jan 2022• अपडेट 31 Jan 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
कोरोना काल के साल भर में खोजें गए 82 कुष्ठ रोगी मरीज   =एमबी के 57 तो पीबी के 25 कुष्ठ रोगी मरीज खोजें…

कोरोना काल के साल भर में खोजें गए 82 कुष्ठ रोगी मरीज

 

=एमबी के 57 तो पीबी के 25 कुष्ठ रोगी मरीज खोजें गए

 

आपके लिए संबंधित खबरें

 

अलीगढ़, 31 जनवरी 2022 ।

 

जिले में कोरोना काल में इस वर्ष अभी तक कुल 82 कुष्ठ रोगी मिले हैं। इसमें से 25 पैसीव बैसिलरी (पीबी) तथा 57 मल्टी बैसिलरी (एमबी) हैं । इनमें से कुछ का इलाज पूरा हो गया है और कुछ का इलाज चल रहा है ।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एक अप्रैल से लेकर 31 मार्च 2020 तक 131 मरीज मिले थे। जिसमें 24 पीबी और 103 एमबी हैं। 2019 से लेकर 31 मार्च 2021 तक 171 मरीज मिले थे। इसमें पीबी 43 व एमबी 128 थे। वहीं 2018 से लेकर 31 मार्च तक 173 मरीज मिले थे। इसमें 64 पीबी व 109 एमबी मरीज थे। जिले में उक्त कुष्ठ रोगी मरीज खोजे गए हैं, जिनका नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है ।

 

जिला कुष्ठ रोग अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) डॉ. खान चंद ने का कहना है कि जिले के 35 कुष्ठ रोगियों को माइक्रोसेल्यूलर रबर (एमसीआर) स्वास्थ विभाग द्वारा चप्पल (फुटवियर) दिया गया है। एमसीआर चप्पल उन मरीजों को दिया जाता है जिनके पैरों में घाव होता है या घाव होने की संभावना होती है। इस चप्पल के पहनने से कुष्ठ रोगि को काफी आराम मिलता है। उन्होंने बताया कि पीबी कुष्ठ रोगियों को 6 माह की, तो एमबी मरीजों को 12 माह की दवा दी जाती है। इनमें से कुछ के इलाज पूरे हो गए हैं तथा कुछ का इलाज जारी है।

 

 

———-

कुष्ठ रोग के लक्षण दिखे, तो चिकित्सक से करें संपर्क:

 

कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ खान ने आजमन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति में कुष्ठ रोग के लक्षण दिखे तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क कर अपना इलाज शुरू करा दें । स्वास्थ विभाग द्वारा सभी सरकारी अस्पतालों पर कुष्ठ रोगी मरीजों के लिए दवाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं ‌‌। उन्होंने कहा कि उचित उपचार में देरी होने पर दिव्यांगता हो सकती है । यह बीमारी न तो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को होती है और न ही किसी के पापों का फल है । यह अंधविश्वास है कि किसी को इन बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए । यदि कुछ तू की दवा का पूरा कोर्स का लें तो वह पूर्णतया ठीक हो जाता है ।

 

———–

कुष्ठ रोग के शुरुआती लक्षण:

=शरीर पर हल्की तांबा रंग के चकत्ते हो जाना ।

=शरीर के किसी स्थान पर सुन्नपन हो जाना ‌।

=सुई लगने पर दर्द महसूस ना होना ।

=हथेली के अलावा अथवा पैर के तलवे में भी सुन्नपन हो तो कुष्ठ की जांच अवश्य कराएं ।

 

———-

कुष्ठ रोग बढ़ जाने पर होने वाले लक्षण:

=बड़े-बड़े अल्सर बनना ।

=समय के साथ उंगलियां छोटी होती जाना ।

=चेहरे का रूप बिगड़ना, जैसे नाक नष्ट हो जाना ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *