Skip to content
Monday, 26 October 2026|India
26 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
भोपाल के आईएसबीटी में आधा दर्जन एसी बसों में लगी भीषण आग•महोबा में मुंडन संस्कार के बाद तेज ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर 3 की मौत, चालक फरार•वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो: प्रधानमंत्री मोदी ने देखा राफेल‑सुखोई का रोमांचक प्रदर्शन•वाराणसी में गंगा तट पर एयर शो 2026: भारतीय वायुसेना ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन•गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत के बाद 12 घंटे तक शव के साथ सफर – रेलवे व्यवस्था पर सवाल•नूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटनभोपाल के आईएसबीटी में आधा दर्जन एसी बसों में लगी भीषण आग•महोबा में मुंडन संस्कार के बाद तेज ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर 3 की मौत, चालक फरार•वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो: प्रधानमंत्री मोदी ने देखा राफेल‑सुखोई का रोमांचक प्रदर्शन•वाराणसी में गंगा तट पर एयर शो 2026: भारतीय वायुसेना ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन•गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत के बाद 12 घंटे तक शव के साथ सफर – रेलवे व्यवस्था पर सवाल•नूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटन
विज्ञापन
Home » बुलंदशहर। सतनामी कन्या विद्यापीठ मे मत मार मुझे जीवन दे दे, भावना ने गीत गाकर ग्रामीणों को भावुक किया।
Breaking News

बुलंदशहर। सतनामी कन्या विद्यापीठ मे मत मार मुझे जीवन दे दे, भावना ने गीत गाकर ग्रामीणों को भावुक किया।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 23 Feb 2021• अपडेट 23 Feb 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर , रुकनपुर सात दिवसीय विशेष शिविर,पंचम दिवस “बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ” सतनामी कन्या विद्यापीठ रुकनपुर बुलंदशहर के तत्वाधान में 19फरवरी 2021से प्रस्तावित ग्राम अरनियाँ…

बुलंदशहर , रुकनपुर

सात दिवसीय विशेष शिविर,पंचम दिवस

“बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ”

सतनामी कन्या विद्यापीठ रुकनपुर बुलंदशहर के तत्वाधान में 19फरवरी 2021से प्रस्तावित ग्राम अरनियाँ खुर्द में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन आज दिनांकः 23/2/2021को कार्यक्रम अधिकारी डॉ जयकिशोर शर्मा के नेतृत्व में शिविर के प्रथम सत्र में चयनित 50 स्वयं सेविकओं ने गाँव में बेटी “बचाओ बेटी पढ़ाओ” रैली निकाली। रैली के दौरान स्वयं सेविकाओं ने विविध प्रकार के नारे लगाये ताकि ग्रामवासी जागरूक हो सके। रैली के दौरान ही साक्षी,डिम्पल चौहान,भावना चौहान, दिव्या शर्मा,सलोनी व दामिनी ने बेटी शिक्षा के प्रति ग्रामवासियों को जागरूक करने के लिये समाजसेवी किशन सिंह के घर के सामने एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। ग्रामवासी नाटक देखकर अत्यंत प्रसन्न हुए और स्वयं सेविकाओं की प्रशंसा की। तत्पश्चात भावना ने “मत मार मुझे जीवन दे दे” कन्या भ्रूण हत्या को रोकने सम्बंधी गीत गाकर ग्रामवासियों को भावुक कर दिया।

आपके लिए संबंधित खबरें

द्वितीय सत्र में पंचायत घर पर बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ बिषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी का शुभारम्भ सरस्वती वन्दना व राष्ट्रीय ।संगोष्ठी में प्रियांशी,प्रिया, शिवानी गौड़, ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के उपायों पर विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर श्री विजय पाल राघव जी ने कन्या शिक्षा के महत्त्वको बताया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ जय किशोर शर्मा ने बताया कि इस अभियान की शुरूआत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत में 22 जनवरी 2015 को की थी। उन्होने कहा था की बेटे बेटी का अन्तर नही करना चाहिये।

शिविर में राज कुमार शर्मा, प्रो विजयपाल सिंह राघव,रौदास, विशन ,डॉ जय किशोर , शिवानी गौड, प्रियांशी चौहान, और प्रिया राघव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *