पुलिस महकमे में भावुक विदाई: बुलंदशहर से तबादले पर चार सीओ को दी गई शानदार विदाई
1 मिनट में पढ़ें

पुलिस महकमे में भावुक विदाई: बुलंदशहर से तबादले पर चार सीओ को दी गई शानदार विदाई
बुलंदशहर: जिले में अपनी बेहतरीन कार्यशैली और प्रभावी कानून-व्यवस्था की छाप छोड़ने वाले चार पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) का अन्य जिलों में तबादला होने पर पुलिस लाइन में एक भव्य और भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों के योगदान को याद कर माहौल बेहद आत्मीय और भावनात्मक हो गया।
स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों में पुलिस उपाधीक्षक प्रखर पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक शोभित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार शाही और पुलिस उपाधीक्षक मधूप कुमार सिंह शामिल हैं।
समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने चारों अधिकारियों के कार्यकाल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों ने अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और तत्परता से निर्वहन किया है। एसएसपी ने सभी को नई तैनाती के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
आपके लिए संबंधित खबरें
कार्यक्रम के दौरान साथी अधिकारियों ने भी चारों सीओ के साथ बिताए पुराने अनुभवों और संस्मरणों को साझा किया, जिससे समारोह और भी यादगार बन गया।
इस अवसर पर एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, एएसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, एएसपी क्राइम नरेश कुमार समेत पुलिस महकमे के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।




टिप्पणियाँ
0