Skip to content
Saturday, 14 November 2026|India
14 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
खुर्जा: मेरठ-सहारनपुर मंडल शिक्षक क्षेत्र से लगातार दूसरी बार MLC बनने पर श्रीचंद शर्मा का भाजपा नेत्री रंजना सिंह गौतम ने किया भव्य स्वागत•भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, गूंजे भक्तिमय जयघोष•बुलंदशहर: अस्पताल पहुँचकर एसएसपी ने जाना घायल युवती का हाल, आरोपी पर कठोर कार्रवाई के निर्देश•खुर्जा: स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर खूनी खेल, रिसेप्शनिस्ट पर साथी कर्मचारी ने किए ताबड़तोड़ चाकू से वार•चंद्रपुर में बाघिन और चार शावकों का अनोखा दृश्य, वीडियो वायरल•बाराबंकी में महिला ने तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने आत्महत्या की, परिवार ने बताया डिप्रेशन का कारण•नाशिक रोड स्टेशन पर RPF ने अमृत भारत एक्सप्रेस में डेढ़ करोड़ नकदी जब्त की•यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में भीषण आग, 40 यात्रियों को बचाया गयाखुर्जा: मेरठ-सहारनपुर मंडल शिक्षक क्षेत्र से लगातार दूसरी बार MLC बनने पर श्रीचंद शर्मा का भाजपा नेत्री रंजना सिंह गौतम ने किया भव्य स्वागत•भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, गूंजे भक्तिमय जयघोष•बुलंदशहर: अस्पताल पहुँचकर एसएसपी ने जाना घायल युवती का हाल, आरोपी पर कठोर कार्रवाई के निर्देश•खुर्जा: स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर खूनी खेल, रिसेप्शनिस्ट पर साथी कर्मचारी ने किए ताबड़तोड़ चाकू से वार•चंद्रपुर में बाघिन और चार शावकों का अनोखा दृश्य, वीडियो वायरल•बाराबंकी में महिला ने तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने आत्महत्या की, परिवार ने बताया डिप्रेशन का कारण•नाशिक रोड स्टेशन पर RPF ने अमृत भारत एक्सप्रेस में डेढ़ करोड़ नकदी जब्त की•यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में भीषण आग, 40 यात्रियों को बचाया गया
विज्ञापन
Home » भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, गूंजे भक्तिमय जयघोष
Breaking News

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, गूंजे भक्तिमय जयघोष

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 14 Nov 2026• अपडेट 14 Nov 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, गूंजे भक्तिमय जयघोष ​न्यू जवाहर कॉलोनी में सात दिवसीय ज्ञानयज्ञ शुरू, पहले दिन उमड़ा श्रद्धालुओं…

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, गूंजे भक्तिमय जयघोष

  • ​न्यू जवाहर कॉलोनी में सात दिवसीय ज्ञानयज्ञ शुरू, पहले दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • ​आचार्य सुरेश शरण शास्त्री ने सुनाया भागवत महात्म्य और धुंधकारी उद्धार का प्रसंग

​ग्वालियर। श्री राम समिति के तत्वावधान में न्यू जवाहर कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। पहले दिन से ही कथा स्थल पर श्रद्धा और भक्ति का उत्साह देखने को मिला।

​कलश यात्रा का प्रारंभ बीजा सेन माता मंदिर (कुशवाह कॉलोनी, कंपू) से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर संपन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल हुईं। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और ‘जय श्रीराम’ व ‘राधे-राधे’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

​प्रथम दिवस की कथा में आत्मदेव और धुंधकारी का प्रसंग

आपके लिए संबंधित खबरें

कलश यात्रा के समापन के पश्चात कथा व्यास आचार्य श्री सुरेश शरण शास्त्री जी महाराज ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ कथा का श्रीगणेश किया। प्रथम दिवस उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के उद्धार का प्रसंग विस्तार से सुनाया। इसके साथ ही आत्मदेव और धुंधकारी की कथा के माध्यम से भागवत श्रवण की महत्ता तथा सत्कर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। व्यासपीठ से महाराज श्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक है। इसके श्रवण और मनन से जीवन में सद्भाव और भक्ति का संचार होता है।

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

आयोजन में मुख्य परीक्षित अनीता-अनिल दीक्षित सहित वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौधरी, शिवेंद्र राठौर, देवेंद्र तोमर, कारेलाल कुशवाह, ब्रजबिहारी वाजपेयी, सुदामा यादव, राकेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह राजावत, राजीव वकील, आनंद बाजपेयी, राधेश्याम कुलश्रेष्ठ, शुभम चौधरी, शैलेंद्र धाकड़, भानु राजपूत एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *