बुलंदशहर: अस्पताल पहुँचकर एसएसपी ने जाना घायल युवती का हाल, आरोपी पर कठोर कार्रवाई के निर्देश
1 मिनट में पढ़ें

बुलंदशहर: अस्पताल पहुँचकर एसएसपी ने जाना घायल युवती का हाल, आरोपी पर कठोर कार्रवाई के निर्देश
खुर्जा (बुलंदशहर): खुर्जा नगर क्षेत्र में चाकू के हमले से घायल हुई युवती का हालचाल जानने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार अस्पताल पहुँचे। उन्होंने उपचाराधीन पीड़िता से मुलाकात कर उसका कुशलक्षेम पूछा और डॉक्टरों से उसके स्वास्थ्य तथा चल रहे इलाज के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
चिकित्सकों के अनुसार, पीड़िता की हालत अब सामान्य है और उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।
पीड़िता से मुलाकात के बाद एसएसपी ने मौके पर मौजूद संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामले की गंभीरता से जाँच करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण में नियमानुसार त्वरित विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।




टिप्पणियाँ
0