Skip to content
Tuesday, 10 November 2026|India
10 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
खुर्जा में भक्तिभाव और धूमधाम से निकली श्री गोवर्धन महाराज की भव्य शोभायात्रा•एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने पुलिस लाइन का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, परेड की सलामी लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश•वडाला में BEST बस की तेज टक्कर से दो कारें ध्वस्त, 6 घायल, सभी सायन अस्पताल में भर्ती•तुर्की के इज़मिर में स्टील प्लांट विस्फोट: 16 मौत, 13 घायल, जांच शुरू•कोल्हापुर में गोकुल डेयरी बोर्ड चुनाव, महायुति‑कांग्रेस में खींचतान और झारखंड में भाजपा का चार दिवसीय आंदोलन•दिल्ली में दिवाली पर 300 करोड़ रुपये के पटाखे बिके, बिक्री में 30% की बढ़ोतरी•धौलपुर में सरपंच चुनाव की रंजिश में लाठी-डंडे और फायरिंग, कई घायल•यूपी चुनाव को लेकर एक्शन मोड में BJP: 209 प्रत्याशियों के नाम फाइनल, लखनऊ से दिल्ली भेजी गई लिस्टखुर्जा में भक्तिभाव और धूमधाम से निकली श्री गोवर्धन महाराज की भव्य शोभायात्रा•एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने पुलिस लाइन का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, परेड की सलामी लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश•वडाला में BEST बस की तेज टक्कर से दो कारें ध्वस्त, 6 घायल, सभी सायन अस्पताल में भर्ती•तुर्की के इज़मिर में स्टील प्लांट विस्फोट: 16 मौत, 13 घायल, जांच शुरू•कोल्हापुर में गोकुल डेयरी बोर्ड चुनाव, महायुति‑कांग्रेस में खींचतान और झारखंड में भाजपा का चार दिवसीय आंदोलन•दिल्ली में दिवाली पर 300 करोड़ रुपये के पटाखे बिके, बिक्री में 30% की बढ़ोतरी•धौलपुर में सरपंच चुनाव की रंजिश में लाठी-डंडे और फायरिंग, कई घायल•यूपी चुनाव को लेकर एक्शन मोड में BJP: 209 प्रत्याशियों के नाम फाइनल, लखनऊ से दिल्ली भेजी गई लिस्ट
विज्ञापन
Home » खुर्जा में भक्तिभाव और धूमधाम से निकली श्री गोवर्धन महाराज की भव्य शोभायात्रा
Breaking News

खुर्जा में भक्तिभाव और धूमधाम से निकली श्री गोवर्धन महाराज की भव्य शोभायात्रा

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 10 Nov 2026• अपडेट 10 Nov 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा में भक्तिभाव और धूमधाम से निकली श्री गोवर्धन महाराज की भव्य शोभायात्रा ​अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल ने आरती एवं नारियल (गोला) फोड़कर…

खुर्जा में भक्तिभाव और धूमधाम से निकली श्री गोवर्धन महाराज की भव्य शोभायात्रा

​अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल ने आरती एवं नारियल (गोला) फोड़कर किया शुभारंभ

​अघोरी स्वरूप और आकर्षक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर

​खुर्जा। नगर के रानी वाला चौक स्थित श्री गोवर्धन मंदिर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गोवर्धन महाराज जी की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरा खुर्जा नगर “श्री गोवर्धन महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रहो” के जयघोष से भक्तिमय माहौल में सराबोर नज़र आया।

आपके लिए संबंधित खबरें

​विधि-विधान से पूजन और प्रसाद वितरण

​कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ। राजीव वार्ष्णेय, शेखर वर्मा, कृष्ण गोपाल सर्राफ, मनीष गुप्ता, डीसी गुप्ता कांटे वाले, विकास वर्मा, विकास सोनी और जीतू अग्रवाल आदि ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके पश्चात भगवान श्री गोवर्धन महाराज को कढ़ी-चावल का भोग लगाया गया और उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

​नगर पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

​दोपहर बाद शोभायात्रा का औपचारिक शुभारंभ खुर्जा नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल ने भगवान की आरती उतारकर एवं नारियल (गोला) फोड़कर किया।

​आकर्षक झांकियों और अघोरी स्वरूप ने जीता दिल

​शोभायात्रा में सुंदर-सुंदर झांकियां, मधुर बैंड-बाजे और धार्मिक प्रस्तुतियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। भगवान शंकर जी के अघोरी स्वरूप की जीवंत प्रस्तुति ने सभी श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। इसके अलावा राय की शहनाई की मधुर धुन और बाबा की पालकी ने पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

​इन मार्गों से गुजरी शोभायात्रा

​शोभायात्रा रानी वाला चौक से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी, अनाज मंडी, महेश चौक, बजरिया बाजार, सर्राफा बाजार, पंसारा बाजार, कबाड़ी बाजार चौराहा, जेवर अड्डा, पदम सिंह गेट, गंगा मंदिर, व्यास मंदिर, हनुमान जी का मंदिर, हनुमान टीला, 84 घंटे वाला घंटा मंदिर, लवली आइसक्रीम, दीवान जी मंदिर, गोविंद देव, तिल भांडेश्वर मंदिर, कुम्हारों वाला कुआं, केपी मॉन्टेसरी स्कूल, गौरी शंकर मंदिर एवं बजाज बाजार होते हुए पुनः गोवर्धन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

​पुलिस प्रशासन मुस्तैद, जगह-जगह हुआ स्वागत

​शोभायात्रा के पूरे मार्ग में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था रही। नगर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की तथा जलपान एवं पेयजल का वितरण किया।

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

​इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में डीसी गुप्ता कांटे वाले, बंटी वर्मा, राकेश वर्मा, दुर्गेश सर्राफ, भगवान दास सिंघल, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, विकास सोनी, विकास वर्मा, देवी शर्मा, ओम प्रकाश शास्त्री, विशेष गर्ग, देवेश वर्मा, चेतन शर्मा, बासु वर्मा, मनीष गुप्ता, विशाल पोद्दार, यश गुप्ता, शेखर वर्मा, राजीव, किशन गोपाल सर्राफ, पीयूष खेमका, सोनू वर्मा, कुलदीप शर्मा, दीपक वर्मा, आशीष गुप्ता, ज्ञान प्रकाश वर्मा, प्रमोद वर्मा, राहुल राठी एवं रविंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *