यूपी चुनाव को लेकर एक्शन मोड में BJP: 209 प्रत्याशियों के नाम फाइनल, लखनऊ से दिल्ली भेजी गई लिस्ट
2 मिनट में पढ़ें

यूपी चुनाव को लेकर एक्शन मोड में BJP: 209 प्रत्याशियों के नाम फाइनल, लखनऊ से दिल्ली भेजी गई लिस्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का कभी भी ऐलान हो सकता है। राज्य में लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक लगाने और ‘300 पार’ का लक्ष्य हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। दीपावली का पर्व समाप्त होते ही पार्टी ने जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 209 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट कर लिए गए हैं। लखनऊ स्तर पर तैयार की गई यह लिस्ट केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के लिए दिल्ली भेज दी गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति से बनी लिस्ट
सामने आई जानकारी के अनुसार, बीजेपी ने यह 209 उम्मीदवारों की लिस्ट ‘A’ कैटेगरी वाली सीटों के लिए तैयार की है। इन सभी नामों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ व्यापक विचार-विमर्श और सहमति के बाद ही अंतिम निर्णय लिया गया है।
आपके लिए संबंधित खबरें
दिल्ली से हरी झंडी का इंतजार
लखनऊ से भेजी गई इस सूची पर अब बीजेपी आलाकमान और केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर लगनी बाकी है। जैसे ही दिल्ली से हरी झंडी मिलेगी, इन प्रत्याशियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों के लिए संकेत दे दिए जाएंगे।
जल्दी टिकट तय करने के पीछे की रणनीति
बीजेपी का मानना है कि उम्मीदवारों के नाम समय से पहले तय होने से प्रत्याशियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जनता के बीच जाने और जनसंपर्क साधने का पर्याप्त समय मिल सकेगा। 209 नामों पर शुरुआती सहमति बनने के बाद अब यह माना जा रहा है कि पार्टी ने आधी से ज्यादा सीटों पर अपना खाका तैयार कर लिया है।




टिप्पणियाँ
0