Skip to content
Sunday, 18 October 2026|India
18 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
कोलकाता पंडाल भगदड़ पर ममता बनर्जी की तीखी प्रतिक्रिया, TMC ने निकाली कई मांगें•शिकारपुर में महाकाली शोभायात्रा: एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में मची खलबली, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद•कोलकाता दुर्गा पूजा हादसे के बाद अमित शाह के सभी कार्यक्रम रद्द, राहुल गांधी गोवा में जनसंपर्क यात्रा में भाग लेंगे•कोलकाता दुर्गा पंडाल भगदड़ में 19 मौतें, पीएम मोदी ने दो लाख रुपये मुआवजा की घोषणा•कोलकाता चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 मौतें, 35 घायल, सुरक्षा में गंभीर चूक•बुलंदशहर: हनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मात्र 16 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल•अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पैरामोटर से ऑफिस का सफर किया, वीडियो वायरल•शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार श्रद्धा दुबे की नई लोकेशन और सरेंडर की संभावनाएँकोलकाता पंडाल भगदड़ पर ममता बनर्जी की तीखी प्रतिक्रिया, TMC ने निकाली कई मांगें•शिकारपुर में महाकाली शोभायात्रा: एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में मची खलबली, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद•कोलकाता दुर्गा पूजा हादसे के बाद अमित शाह के सभी कार्यक्रम रद्द, राहुल गांधी गोवा में जनसंपर्क यात्रा में भाग लेंगे•कोलकाता दुर्गा पंडाल भगदड़ में 19 मौतें, पीएम मोदी ने दो लाख रुपये मुआवजा की घोषणा•कोलकाता चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 मौतें, 35 घायल, सुरक्षा में गंभीर चूक•बुलंदशहर: हनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मात्र 16 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल•अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पैरामोटर से ऑफिस का सफर किया, वीडियो वायरल•शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार श्रद्धा दुबे की नई लोकेशन और सरेंडर की संभावनाएँ
विज्ञापन
Home » शिकारपुर में महाकाली शोभायात्रा: एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में मची खलबली, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Breaking News

शिकारपुर में महाकाली शोभायात्रा: एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में मची खलबली, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 18 Oct 2026• अपडेट 18 Oct 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
शिकारपुर में महाकाली शोभायात्रा: एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में मची खलबली, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद ​शिकारपुर: नगर में श्रद्धा,…

शिकारपुर में महाकाली शोभायात्रा: एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में मची खलबली, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

​शिकारपुर:

नगर में श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ निकाली जा रही महाकाली की भव्य शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। कप्तान के अचानक धरातल पर उतरकर औचक निरीक्षण करने से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई और हर कोई तुरंत अपनी-अपनी पोजीशन पर मुस्तैद नजर आया।

​पैदल मार्च कर परखे सुरक्षा इंतजाम

​एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को परखने के लिए पूरे शोभायात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की बारीकियों को बारीकी से परखा तथा भीड़ नियंत्रण से लेकर ट्रैफिक रूट डायवर्जन तक की व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

आपके लिए संबंधित खबरें

​निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने कस्बा इंचार्ज अमित कुमार को तलब कर शोभायात्रा के रूट और सुरक्षा प्लान की पूरी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दो टूक शब्दों में कड़े निर्देश देते हुए कहा कि महाकाली की इस पवित्र शोभायात्रा में सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

​जनता ने की पुलिस की सक्रियता की सराहना

​पुलिस के आला अधिकारी को खुद सड़क पर उतरकर सुरक्षा की कमान संभालते देख स्थानीय जनता और शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि पुलिस की इस सक्रियता और मुस्तैदी के कारण मेला क्षेत्र में माहौल पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण बना हुआ है।

​अधिकारी के इस औचक निरीक्षण के बाद पूरे मेला क्षेत्र और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर है, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *