परिषदीय विद्यालयों के बच्चों और शिक्षकों ने चलाया पराली प्रबंधन जागरूकता अभियान
2 मिनट में पढ़ें

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों और शिक्षकों ने चलाया पराली प्रबंधन जागरूकता अभियान
रीशू कुमार
आपके लिए संबंधित खबरें
शिकारपुर : एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, के निर्देशों और खण्ड शिक्षा अधिकारी अमन गुप्ता, के नेतृत्व में विकास खण्ड के सभी परिषदीय विद्यालयों द्वारा एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेतों में पराली धान आदि के अवशेष न जलाने और इसके वैज्ञानिक एवं उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था अभियान के दौरान शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने गांवों में जागरूकता रैलियां निकालीं और चौपालों के माध्यम से किसानों से सीधा संवाद किया किसानों को समझाया गया कि पराली जलाने से न केवल भूमि की उर्वरक शक्ति समाप्त होती है बल्कि पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को भी भारी नुकसान पहुंचता है कृषकों को पराली जलाने के बजाय रोटावेटर सुपर सीडर, हैप्पी सीडर जैसे कृषि यंत्रों का उपयोग करने तथा इसे सड़ाकर खाद बनाने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, संकुल शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया खण्ड शिक्षा अधिकारी अमन गुप्ता, ने बताया कि शासन के मंशानुरूप पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जन-जागृत करना बेहद जरूरी है इस प्रकार के अभियानों से किसानों में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और वे पर्यावरण के प्रति अधिक सजग हो रहे है ।




टिप्पणियाँ
0