Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » खुर्जा में 12वां विशाल शिव कांवड़ सेवा कैंप बना श्रद्धा और सेवा का संगम
Breaking News

खुर्जा में 12वां विशाल शिव कांवड़ सेवा कैंप बना श्रद्धा और सेवा का संगम

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 11 Aug 2026• अपडेट 11 Aug 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा और सुविधा के उद्देश्य से श्री मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज…

खुर्जा (बुलंदशहर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा और सुविधा के उद्देश्य से श्री मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज समिति (रजिस्टर्ड), खुर्जा की ओर से वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर में 12वें विशाल श्री शिव कांवड़ सेवा कैंप का आयोजन किया गया। सेवा, श्रद्धा और समर्पण से ओत-प्रोत इस कैंप में दूर-दराज से आने वाले कांवड़ियों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं।

सेवा कैंप में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए विश्राम, स्नान, प्राथमिक चिकित्सा, आवश्यक दवाइयां, अल्पाहार और भोजन-प्रसादी सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे सेवाभाव के साथ कांवड़ियों की सेवा में जुटे रहे।

11 वर्षों से निरंतर हो रही कांवड़ियों की सेवा

इस अवसर पर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डी.सी. गुप्ता ‘कांटे वाले’ ने सेवा कैंप की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज समिति पिछले 11 वर्षों से लगातार श्रद्धा, सेवा और समर्पण के साथ शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करती आ रही है।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को विश्राम, भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना समाजसेवा के साथ-साथ धार्मिक एवं मानवीय दायित्व भी है। लगातार 12वें वर्ष आयोजित किया जा रहा यह सेवा कैंप श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है।

आपके लिए संबंधित खबरें

‘शिवभक्तों की सेवा भगवान भोलेनाथ की सेवा के समान’

डी.सी. गुप्ता ने कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही सच्ची सेवा है। शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करना भगवान भोलेनाथ की सेवा के समान है। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए उनके सेवाभाव और समर्पण की प्रशंसा की।

इन लोगों का रहा विशेष सहयोग

सेवा कैंप के सफल आयोजन में हैप्पी वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, विकास वर्मा, शेखर वर्मा, गिरीश सोनी, हरीश वर्मा, मोहनलाल वर्मा, चंद्रप्रकाश वर्मा, अजय कौशल, सरिता गुप्ता, नवीन वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, राजकुमार वर्मा, रामकिशन वर्मा, दिनेश वर्मा, प्रमोद वर्मा, रिंपी वर्मा, बिट्टू वर्मा, बसु वर्मा, डी.सी. गुप्ता ‘कांटे वाले’ और मोहित वर्मा सहित अनेक समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा।

समिति के इस सेवा प्रयास से कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को राहत और सुविधा मिली। सेवा कैंप में श्रद्धालुओं की सेवा को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *