Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामदमिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामद
विज्ञापन
Home » वृंदावन में बंदरों के आतंक से मिलेगी राहत: DM चंद्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में बना ऐतिहासिक एक्शन प्लान
Breaking News

वृंदावन में बंदरों के आतंक से मिलेगी राहत: DM चंद्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में बना ऐतिहासिक एक्शन प्लान

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 02 Jul 2026• अपडेट 02 Jul 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
मथुरा/वृंदावन: ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आने वाले देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने…

मथुरा/वृंदावन: ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आने वाले देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। वर्षों से वृंदावन की गलियों में बंदरों के आतंक से परेशान लोगों को अब जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं के चश्मे, मोबाइल और अन्य सामान छीनने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने एक व्यापक और समन्वित कार्ययोजना तैयार की है।

बंदरों के आतंक से परेशान थे श्रद्धालु

वृंदावन आने वाले श्रद्धालु लंबे समय से बंदरों की समस्या से जूझ रहे थे। कई बार बंदर श्रद्धालुओं के चश्मे, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीन लेते थे, जिससे लोगों को काफी परेशानी और भय का सामना करना पड़ता था।

इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट और उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के बाद मथुरा जिला प्रशासन ने एक विशेष कार्ययोजना तैयार की है।

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में बना एक्शन प्लान

मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में तैयार किए गए इस विशेष एक्शन प्लान के तहत बंदरों के सुरक्षित रेस्क्यू, पुनर्वास और नियंत्रण के लिए चरणबद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत क्रोनोलॉजी तैयार की है, जिस पर अब जमीनी स्तर पर काम भी शुरू हो गया है।

आपके लिए संबंधित खबरें

प्रशासनिक अनुभव से मिली नई दिशा

उत्तर प्रदेश कैडर के वर्ष 2012 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह वर्तमान में मथुरा के जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे गाजियाबाद नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर भी रह चुके हैं, जहां उनके नेतृत्व में नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण में कई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए थे।

उन्होंने कासगंज और बुलंदशहर के जिलाधिकारी के रूप में भी कार्य किया है। बुलंदशहर में उनके कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण विकास कार्य और प्रशासनिक उपलब्धियों के लिए उन्हें शासन स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।

श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

प्रशासन का मानना है कि इस योजना के लागू होने के बाद वृंदावन आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही स्थानीय निवासियों को भी बंदरों के आतंक से निजात मिलने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों की निगरानी में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *