Skip to content
Saturday, 28 November 2026|India
28 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
पौड़ी गढ़वाल में रिखणीखाल सड़क हादसे में 8 मौतें, 7 महिलाएँ शामिल•दिल्ली पहाड़गंज में स्कॉर्पियो कार से टक्कर, नाबालिग चालक ने 38 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल किया•बारामूला में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मदुरै में CRPF ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की सुरक्षा संभाली, दीपाथून पर दीया जलाने की अनुमति•परिसीमन विधेयक पर संसद विशेष सत्र में तीखी बहस, शरद पवार और एमके स्टालिन की भूमिका•बुलंदशहर: सड़क दुर्घटना में दिवंगत उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई अंतिम शोक सलामी•तमिलनाडु में सत्तारूढ़ TVK विधायक सी. अरुल विग्नेश की महिला IAS अधिकारी के उत्पीड़न मामले में गिरफ्तारी•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्तिगई दीपम जलाने का फैसला, पीएम मोदी ने एक्स पर ‘भगवान मुरुगन की जय हो’ लिखापौड़ी गढ़वाल में रिखणीखाल सड़क हादसे में 8 मौतें, 7 महिलाएँ शामिल•दिल्ली पहाड़गंज में स्कॉर्पियो कार से टक्कर, नाबालिग चालक ने 38 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल किया•बारामूला में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मदुरै में CRPF ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की सुरक्षा संभाली, दीपाथून पर दीया जलाने की अनुमति•परिसीमन विधेयक पर संसद विशेष सत्र में तीखी बहस, शरद पवार और एमके स्टालिन की भूमिका•बुलंदशहर: सड़क दुर्घटना में दिवंगत उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई अंतिम शोक सलामी•तमिलनाडु में सत्तारूढ़ TVK विधायक सी. अरुल विग्नेश की महिला IAS अधिकारी के उत्पीड़न मामले में गिरफ्तारी•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्तिगई दीपम जलाने का फैसला, पीएम मोदी ने एक्स पर ‘भगवान मुरुगन की जय हो’ लिखा
विज्ञापन
Home » ECI की बड़ी कार्रवाई: चुनाव 2026 में 650 करोड़ से ज्यादा कैश, शराब और ड्रग्स जब्त
Breaking News

ECI की बड़ी कार्रवाई: चुनाव 2026 में 650 करोड़ से ज्यादा कैश, शराब और ड्रग्स जब्त

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 05 Apr 2026• अपडेट 05 Apr 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
नई दिल्ली: Election Commission of India (ECI) ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 650 करोड़…

नई दिल्ली: Election Commission of India (ECI) ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 650 करोड़ रुपये से अधिक की गैर-कानूनी सामग्री जब्त की है। आयोग के अनुसार यह जब्ती 2026 के आम और उपचुनावों के दौरान की गई, जिसमें नकदी, शराब, ड्रग्स, कीमती धातुएं और मुफ्त में बांटे जाने वाले सामान शामिल हैं।

चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, यह कार्रवाई मतदाताओं को लालच देने और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयासों को रोकने के लिए की गई है।

आयोग ने स्पष्ट किया कि चुनाव पूरी तरह से हिंसा मुक्त, डर मुक्त और प्रलोभन मुक्त कराने के लिए सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए देशभर में हजारों फ्लाइंग स्क्वॉड और स्टैटिक सर्विलांस टीमें तैनात की गई हैं, जो लगातार जांच और निगरानी कर रही हैं।

आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा जब्ती पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम जैसे राज्यों में दर्ज की गई है, जहां नकदी और अन्य अवैध सामग्री बड़े पैमाने पर पकड़ी गई। चुनाव आयोग ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि जांच के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा या उत्पीड़न का सामना न करना पड़े।

आपके लिए संबंधित खबरें

इसके अलावा आयोग ने नागरिकों और राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे आदर्श आचार संहिता (MCC) के उल्लंघन की शिकायत C-Vigil प्लेटफॉर्म के माध्यम से करें। आयोग ने कहा कि चुनाव की शुचिता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *