Skip to content
Saturday, 07 November 2026|India
07 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हॉस्टल में खटमलों से निपटने के लिए छात्रों ने किया खतरनाक जुगाड़, आग से पलंग जल गया•उदयपुर में चुनावी मतभेद से हुई त्रासदी: बेटे ने मां को रॉड से मारकर हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल•सीतापुर में धनतेरस पर ट्रक‑ट्रैक्टर टक्कर से 5 की मौत, 17 घायल•केदारताल ट्रैक हादसे में सात ट्रेकर्स की मौत, एक की तलाश जारी•केरल कांग्रेस इकाई को CJI के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस•हरदोई में दर्दनाक कार दुर्घटना: पति‑पत्नी और 3 माह के बच्चे की मौत•फेस्टिव सीजन में भीड़ से जूझती भारतीय रेल: गमछे से लटकते युवक का वायरल वीडियो•मुंबई में 26/11 की बरसी से पहले मेगा एंटी-टेरर मॉक ड्रिल, NSG कमांडो और पुलिस ने परखी सुरक्षाहॉस्टल में खटमलों से निपटने के लिए छात्रों ने किया खतरनाक जुगाड़, आग से पलंग जल गया•उदयपुर में चुनावी मतभेद से हुई त्रासदी: बेटे ने मां को रॉड से मारकर हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल•सीतापुर में धनतेरस पर ट्रक‑ट्रैक्टर टक्कर से 5 की मौत, 17 घायल•केदारताल ट्रैक हादसे में सात ट्रेकर्स की मौत, एक की तलाश जारी•केरल कांग्रेस इकाई को CJI के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस•हरदोई में दर्दनाक कार दुर्घटना: पति‑पत्नी और 3 माह के बच्चे की मौत•फेस्टिव सीजन में भीड़ से जूझती भारतीय रेल: गमछे से लटकते युवक का वायरल वीडियो•मुंबई में 26/11 की बरसी से पहले मेगा एंटी-टेरर मॉक ड्रिल, NSG कमांडो और पुलिस ने परखी सुरक्षा
विज्ञापन
Home » 30 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 18 से 44 वर्ष के युवाओं का किया गया टीकाकरण
Breaking News

30 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 18 से 44 वर्ष के युवाओं का किया गया टीकाकरण

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 18 May 2021• अपडेट 18 May 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
अलीगढ़, 18 मई 2021 ।   कोरोना के संक्रमण से बचना है तो टीकाकरण करना जरूरी है । देर से ही सही मगर यह…

अलीगढ़, 18 मई 2021 ।

 

कोरोना के संक्रमण से बचना है तो टीकाकरण करना जरूरी है । देर से ही सही मगर यह बात लोगों के मन में ही बैठ गई है । मंगलवार को 18 वर्ष अधिक उम्र का टीकाकरण 84.34 फीसदी किया गया । शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में करीब 30 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे । नागरिकों का भी लक्ष्य अलग से रखा गया है ।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि जनपद में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का जिला महिला अस्पताल समेत 30 केन्द्रों में टीकाकरण किया गया । इन केंद्रों पर 6200 युवाओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था । जिसमें से 5230 युवाओं ने टीका लगवाया ‌। वहीं 45 साल से अधिक उम्र के 4086 लोगों को टीका लगाना था, इसके सापेक्ष 2042 लोगों को टीका लगाया गया । युवाओं का टीका लगाने का 84.34 फीसदी रहा । जब कि 45 साल से अधिक के लोगों का 49.98 फीसदी रहा ‌।

 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया 18 वर्ष से अधिक युवाओं को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन की डोज सरकार द्वारा मुफ्त दी जा रही है । उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने के लिए 30 बूथ बनाए गए थे । डीआईओ ने बताया जिले के विभिन्न 24 केंद्रों के 38 बूथों में आयोजन कर 2042 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया और टीकाकरण के 4086 लक्ष्य दिया गया है जब कि लक्ष्य के सापेक्ष 1687 को पहली डोज व 355 को दूसरी डोज दी गई ।

 

उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता ने कहा 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएं और टीकाकरण कराकर अपने आपको कोरोना वायरस से सुरक्षित बनाएं ।

 

जिला महिला चिकित्सालय में कोविडशील्ड की लगी पहली डोज:

52 वर्षीय पुरुष मानवीर सिंह ने बताया मैंने आज जिला महिला चिकित्सालय में कोविडशील्ड का पहला टीका लगवाया है और टीकाकरण के दौरान मुझे किसी तरह की भी समस्या नहीं है इस समय जो कोरोना के चलते सभी को अपना वैक्सीनेशन कराना चाहिए । जिससे कि लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता हो सके तथा बाहर निकलने से पहले मास्क लगाकर रखें और सैनेटाइजर का भी उपयोग करते रहे और और साथ-साथ कोविड के नियमों का पालन भी करते रहे ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *