Skip to content
Sunday, 22 November 2026|India
22 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
भुगलपुर में पिता ने जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार: प्रेमी संग भागने पर परिवार में टकराव•हाथरस में टेंपो‑बस टक्कर में चार की मौत, दो गंभीर घायल•कोरबा में नवजात बच्ची की मौत के बाद बड़ी बहन ने फांसी लगाई, परिवार में दोहरी त्रासदी•पनवेल में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, ऑटो सवारों की जान बची•फिरोजाबाद में शादी की घुड़चढ़ी में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, 2 बैंडकर्मियों और 2 घोड़ियों की मौत•कच्छ में ट्रेलर-कार टक्कर में उत्तराखंड के परिवार के 7 सदस्य मारे, गढ़वाल रेजिमेंट के जवान सौरव सिंह सहित•लुधियाना में पराली जलाने के दौरान ट्रॉली में लगी आग को चालक ने खेतों में दौड़ाया, वीडियो ने चौंका दिया•हरिद्वार में IB के SP सीपी नौटियाल पर ड्राइवर की गोलीबारी, गंभीर चोटेंभुगलपुर में पिता ने जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार: प्रेमी संग भागने पर परिवार में टकराव•हाथरस में टेंपो‑बस टक्कर में चार की मौत, दो गंभीर घायल•कोरबा में नवजात बच्ची की मौत के बाद बड़ी बहन ने फांसी लगाई, परिवार में दोहरी त्रासदी•पनवेल में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, ऑटो सवारों की जान बची•फिरोजाबाद में शादी की घुड़चढ़ी में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, 2 बैंडकर्मियों और 2 घोड़ियों की मौत•कच्छ में ट्रेलर-कार टक्कर में उत्तराखंड के परिवार के 7 सदस्य मारे, गढ़वाल रेजिमेंट के जवान सौरव सिंह सहित•लुधियाना में पराली जलाने के दौरान ट्रॉली में लगी आग को चालक ने खेतों में दौड़ाया, वीडियो ने चौंका दिया•हरिद्वार में IB के SP सीपी नौटियाल पर ड्राइवर की गोलीबारी, गंभीर चोटें
विज्ञापन
Home » हिंद मजदूर सभा की शिकायत पर श्रम विभाग के भ्रस्ट अधिकारीओ की जांच करने पहुंचे श्रम आयुक्त कानपुर।
Breaking News

हिंद मजदूर सभा की शिकायत पर श्रम विभाग के भ्रस्ट अधिकारीओ की जांच करने पहुंचे श्रम आयुक्त कानपुर।

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 05 Feb 2023• अपडेट 05 Feb 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
रमेश श्रीवास्तव। उप श्रम आयुक्त प्रयागराज राकेश द्विवेदी को लेकर एक शिकायत के परिप्रेक्ष्य में शाशन द्वारा गठित जाँच कमेटी के अपर श्रम आयुक्त…

रमेश श्रीवास्तव।

उप श्रम आयुक्त प्रयागराज राकेश द्विवेदी को लेकर एक शिकायत के परिप्रेक्ष्य में शाशन द्वारा गठित जाँच कमेटी के अपर श्रम आयुक्त कानपुर सुरेंद्र सिंह IAS ने प्रयागराज आ करके शिकायत कर्ता महेंद्र यादव से लगभग 4 घंटे तक लम्बी पूछताछ की। सुरेंद्र सिंह ने श्रम आयुक्त कार्यालय के अधिकारिओं से भी पूछताछ की। गौरतलब हो कि प्रयागराज के पूर्व उप श्रम आयुक्त राकेश द्विवेदी के ऊपर कई सामाजसेवीयों, एवं श्रमिक संगठन ने भी आरोप लगाया था कि राकेश द्विवेदी ने ऐसे लोगो का शादी अनुदान पास कर दिया था जिनके बेटी ही नहीं थी। आरोप है कि बिना सुविधाशुल्क लिए DLC कोई भी अनुदान नहीं दिया करते थे। सुविधाशुल्क प्राप्त होने पर ही आवेदन पास होता था नहीं तो कोई न कोई बहाना बनाकर श्रमिक को अपात्र कर देते थे। प्रयागराज के क्षेत्रीय विधायक कोरांव राजमणि कोल से सैकड़ो की संख्या में श्रमिकों ने शिकायत की थी जिसे विधायक ने गंभीरता से लेते हुए अपने एक पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी प्रयागराज को इस मामले को संज्ञान में लेने की बात कही और दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। सूत्रों के अनुसार पूर्व DLC पर यह भी आरोप था की उन्होंने कार्यालय में लगे वेशकीमती सागोन के पेड़ों को कटवाकर बेच लिया था जिसकी शिकायत भी लंबित थी। इन सारी बातों को शासन ने गंभीरता से लेते हुए सुरेंद्र सिंह को जाँच अधिकारी बनाकर प्रयागराज भेजा। हिन्द मजदूर सभा (शीबू ) के प्रतिनिधि महेंद्र यादव और प्रमोद शुक्ला ने भी DLC के खिलाफ शिकायत की थी। इसी परिप्रेक्ष्य में तीन सदस्यीय टीम ने महेंद्र यादव से चार घंटे तक लम्बी पूछताछ की। पूंछताछ के बाद जाँच अधिकारी ने 15 दिन के अंदर कार्रवाई किये जाने का आश्वासन भी देते हुए कहा कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उक्त जाँच को ले करके श्रम विभाग के कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। जब मीडिया के लोगो ने जाँच अधिकारी की बाइट लेनी चाही तो सुरेंद्र सिंह ने बाइट देने से मना कर दिया। अब देखना यह है की मीडिया से दूरी बना कर जाँच अधिकारी कितनी सत्यता से कार्रवाई करेंगे या उक्त जाँच के विषय को ठंडे बस्ते में डाल देंगे। महेंद्र यादव ने जाँच अधिकारी को सभी साक्ष्य उपलब्ध करा दिया है।गौरतलब हो कि इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता महेंद्र यादव ने कहा कि यदि सही से जाँच नहीं हुई या दोषी लोगो पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह आत्मदाह कर लेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी श्रम विभाग के भ्रस्ट अधिकारी ही होंगे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *