Skip to content
Sunday, 22 November 2026|India
22 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
भुगलपुर में पिता ने जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार: प्रेमी संग भागने पर परिवार में टकराव•हाथरस में टेंपो‑बस टक्कर में चार की मौत, दो गंभीर घायल•कोरबा में नवजात बच्ची की मौत के बाद बड़ी बहन ने फांसी लगाई, परिवार में दोहरी त्रासदी•पनवेल में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, ऑटो सवारों की जान बची•फिरोजाबाद में शादी की घुड़चढ़ी में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, 2 बैंडकर्मियों और 2 घोड़ियों की मौत•कच्छ में ट्रेलर-कार टक्कर में उत्तराखंड के परिवार के 7 सदस्य मारे, गढ़वाल रेजिमेंट के जवान सौरव सिंह सहित•लुधियाना में पराली जलाने के दौरान ट्रॉली में लगी आग को चालक ने खेतों में दौड़ाया, वीडियो ने चौंका दिया•हरिद्वार में IB के SP सीपी नौटियाल पर ड्राइवर की गोलीबारी, गंभीर चोटेंभुगलपुर में पिता ने जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार: प्रेमी संग भागने पर परिवार में टकराव•हाथरस में टेंपो‑बस टक्कर में चार की मौत, दो गंभीर घायल•कोरबा में नवजात बच्ची की मौत के बाद बड़ी बहन ने फांसी लगाई, परिवार में दोहरी त्रासदी•पनवेल में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, ऑटो सवारों की जान बची•फिरोजाबाद में शादी की घुड़चढ़ी में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, 2 बैंडकर्मियों और 2 घोड़ियों की मौत•कच्छ में ट्रेलर-कार टक्कर में उत्तराखंड के परिवार के 7 सदस्य मारे, गढ़वाल रेजिमेंट के जवान सौरव सिंह सहित•लुधियाना में पराली जलाने के दौरान ट्रॉली में लगी आग को चालक ने खेतों में दौड़ाया, वीडियो ने चौंका दिया•हरिद्वार में IB के SP सीपी नौटियाल पर ड्राइवर की गोलीबारी, गंभीर चोटें
विज्ञापन
Home » सात्विक फाउंडेशन के अवार्ड समारोह में पहुॅंची देश की जानी-मानी हस्तियां
Breaking News

सात्विक फाउंडेशन के अवार्ड समारोह में पहुॅंची देश की जानी-मानी हस्तियां

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 06 Apr 2023• अपडेट 06 Apr 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
सात्विक फाउंडेशन के अवार्ड समारोह में पहुॅंची देश की जानी-मानी हस्तियां – देशहित और समाजहित में महत्वपूर्ण योगदान करने वाली शख्सियतों को किया गया…

सात्विक फाउंडेशन के अवार्ड समारोह में पहुॅंची देश की जानी-मानी हस्तियां

– देशहित और समाजहित में महत्वपूर्ण योगदान करने वाली शख्सियतों को किया गया द प्राइड ऑफ इंडिया अचीवमेंट अवार्ड 2023 से सम्मानित

– रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ द प्राइड ऑफ इंडिया अचीवमेंट अवार्ड 2023 का समापन, सात्विक फाउंडेशन के सामाजिक कार्यो की हुई जमकर प्रशंसा

नई दिल्ली। विवेक जैन।

आपके लिए संबंधित खबरें

नई दिल्ली के इस्लामिक कल्चरल सेंटर ऑडिटोरियम में सात्विक फाउंडेशन द्वारा द प्राइड ऑफ इंडिया अचीवमेंट अवार्ड 2023 का आयोजन किया गया। अवार्ड समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आयी सैकड़ों जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। समारोह में देशहित, समाजहित, जरूरतमंद लोगों की सहायता, बेजुबान प्राणियों की सहायता, पर्याप्त साधनों की कमी के बाबजूद लक्ष्य को हासिल करने व मिसाल कायम करने, साम्प्रदायिक सदभाव जैसे अनेकों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश को गौरवान्वित करने वाली शख्सियतों को चयनित कर सम्मानित किया गया। द प्राइड ऑफ इंडिया अचीवमेंट अवार्ड 2023 से सम्मानित होने वालों में मुख्य आकर्षण का केन्द्र भारत की यंगेस्ट अंग डोनर स्वर्गीय अबाबत कौर संधू के अमृतसर से आये माता-पिता सुखबीर सिंह संधू व सुप्रीत कौर संधू रहे, जिन्होने अपनी 39 दिनों की बेटी अबाबत कौर जो लाइलाज बीमारी के चलते लगभग मरणासन स्थिति में पहुॅच चुकी थी का समाज और देशहित में अंगदान किया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात में इन दोनों की महानता से लोगों को अवगत कराया जा चुका है। अवार्ड समारोह में पत्रकारिता व विभिन्न प्रकार के माध्यमों से समाजसेवा और जरूरतमंद लोगों की मद्द करने वाले बागपत के वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित देशभर की अनेकों शख्सियतों को द प्राइड ऑफ इंडिया अचीवमेंट अवार्ड 2023 से नवाजा गया। इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह में आये सभी लोगों ने सात्विक फाउंडेशन द्वारा देश व समाजहित में किये जा रहे कार्यो की सराहना की। सात्विक फाउंडेशन की फाउंडर व द प्राइड ऑफ इंडिया अचीवमेंट अवार्ड 2023 की आयोजनकर्त्ता ज्योतिषाचार्य साध्वी डाक्टर महिमा चतुर्वेदी ने समारोह में आने के लिए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में सांसद मनोज तिवारी, एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, जयपुर राजस्थान से आये समाजसेवी अमित कुमार वोहरा, शनिधाम के दाती महाराज जी, दीपक तंवर वाल्मीकि, एसीपी हरियाणा सुरेश भडाना, जितेन्द्र श्रीमाली, महेश वाधवानी, डीएसपी सोहेल खान, सहित सैकडों की संख्या में सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक, शैक्षिक, माडलिंग, फिल्मजगत से जुड़ी हस्तियां मौजूद थी।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *