Skip to content
Sunday, 25 October 2026|India
25 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
वाराणसी में गंगा तट पर एयर शो 2026: भारतीय वायुसेना ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन•गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत के बाद 12 घंटे तक शव के साथ सफर – रेलवे व्यवस्था पर सवाल•नूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटन•जम्मू के मख्याल गांव में धान के खेत में मिला संदिग्ध ड्रोन, पुलिस ने शुरू की जांच•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रावाराणसी में गंगा तट पर एयर शो 2026: भारतीय वायुसेना ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन•गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत के बाद 12 घंटे तक शव के साथ सफर – रेलवे व्यवस्था पर सवाल•नूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटन•जम्मू के मख्याल गांव में धान के खेत में मिला संदिग्ध ड्रोन, पुलिस ने शुरू की जांच•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा
विज्ञापन
Home » संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव 
उत्तर प्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव 

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 03 Sep 2020• अपडेट 20 Dec 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
पिता ने लगाया हत्या का आरोप – सुलतानपुर – बुधवार की सायं लगभग सात बजे थाना क्षेत्र कूरेभार के इरूल गांव में एक महिला…

पिता ने लगाया हत्या का आरोप –

सुलतानपुर – बुधवार की सायं लगभग सात बजे थाना क्षेत्र कूरेभार के इरूल गांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के भीतर फंदे से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए शव बिच्छेदन गृह सुलतानपुर भेज दिया।

सीमा 25 वर्ष पत्नी अमरजीत निवासी इरुल का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला, जिससे क्षेत्र में तरह तरह की बातें हो रही हैं।
वहीं दूसरी तरफ मृतका के पिता ने हत्या कर फंदे से लटकाने की बात कही है।

छंगू निवासी किशनपुर थाना जयसिंहपुर ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर बताया है कि, मेरी बेटी की शादी अभी दो वर्ष पहले अमरजीत पुत्र सुंदर निवासी डिहवा इरुल के साथ हुई थी। जब से सीमा ससुराल गयी तब से ससुराल वालों ने दहेज के लेनदेन को लेकर आये दिन मार पीट करते रहते थे। इन लोगों ने मिलकर हमारी बेटी की हत्या कर फंदे से लटका दिया। यही नहीं काफी समय बीतने के बाद भी इन लोगों ने मुझे कोई जानकारी नहीं दी। हमे इस घटना की जानकारी हमारी बड़ी बेटी से हुई, बताते चलें मृतका की गोद में नव माह का बच्चा भी था।

आपके लिए संबंधित खबरें

इस बाबत बात करने पर थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने पर ही सच्चाई का पता चल सकेगा।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *