Skip to content
Saturday, 24 October 2026|India
24 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकरावरूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव
विज्ञापन
Home » विद्या देवी पब्लिक स्कूल बसी में हुआ होनहार विद्यार्थियों का सम्मान
Breaking News

विद्या देवी पब्लिक स्कूल बसी में हुआ होनहार विद्यार्थियों का सम्मान

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 18 Jun 2023• अपडेट 18 Jun 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
विद्या देवी पब्लिक स्कूल बसी में हुआ होनहार विद्यार्थियों का सम्मान   बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।   बागपत के बसी गांव में ब्राह्मण…

विद्या देवी पब्लिक स्कूल बसी में हुआ होनहार विद्यार्थियों का सम्मान

 

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

बागपत के बसी गांव में ब्राह्मण समाज की बसी इकाई द्वारा गांव के होनहार बच्चों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम गांव के विद्या देवी पब्लिक स्कूल में हुआ, जिसमें खेकड़ा थाना इंचार्ज विरेन्द्र सिंह राणा ने मुख्य अतिथि व बड़ा गांव चौकी इंचार्ज आदित्य कुमार तथा नेशनल अवार्डी एवं बागपत के वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। विरेन्द्र सिंह राणा द्वारा सभी होनहार विद्यार्थियों व राष्ट्रीय स्तर पर कब्ड्डी में गांव का नाम रोशन करने वाली बालिकाओं को फूल माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में ब्राह्मण समाज की बसी इकाई द्वारा खेकड़ा थाना इंचार्ज विरेन्द्र सिंह राणा, बड़ा गांव चौकी इंचार्ज आदित्य कुमार, नेशनल अवार्डी एवं वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत सहित अनेक लोगों को उनके कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विरेन्द्र सिंह राणा ने उपस्थित लोगों व विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। विद्या देवी पब्लिक स्कूल बसी समाज के सभी वर्गों में शिक्षा का प्रसार कर बच्चों के भविष्य सवारने का कार्य कर रहा है जो काबिले तारीफ है। समारोह में ब्राह्मण समाज की बसी इकाई के अध्यक्ष सत्यपाल दरोगा ने छात्र-छात्राओं व बच्चों को राष्ट्र हित और समाज हित के बारे में बताया और कहा कि मेहनत करने वालों को मेहनत का फल जरूर मिलता है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए धन प्रकाश ने कहा कि शिक्षा का प्रकाश हमे घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को सफलता कैसे प्राप्त करे विषय पर जानकारी दी। बसी गांव ब्राहमण समाज के कोषाध्यक्ष सतीश कौशिक ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन मास्टर जोनी लहचोडा द्वारा किया गया। समारोह में बसी गांव ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष ओमदत्त शर्मा, ब्रह्मपाल शर्मा, रामू ठेकेदार, मुकेश कुमार हिसावदा, जोगे शर्मा, समाजसेवी देवेन्द्र शर्मा सुन्हैड़ा, देवीशरण शर्मा, लोकेश कौशिक, कृष्ण शर्मा, विनोद शर्मा, उमेश शर्मा, अभिजीत शर्मा, संजीव वर्तमान प्रधान, राजेश प्रधान, भूतपूर्व प्रधान रविन्द्र, भोपाल प्रधान, राजेश शर्मा, दिनेश शर्मा, सुभाष शर्मा, बीजू शर्मा, ओमपाल सिंह, ओमवीर मास्टर जी, जयपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, पवन कबड्डी कोच सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *