Skip to content
Wednesday, 14 October 2026|India
14 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
वैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा•बिहार के वैशाली में नाव डूबने से 11 की मौत, 20 सवारों में से कई घायल•प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिल•जाफ़राबाद के उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग, लोग खिड़की से कूदकर बचाए अपनी जान•पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, TMC सांसद डोला सेन ने की शिकायत•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 11 मौतें, अधिकांश बच्चेवैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा•बिहार के वैशाली में नाव डूबने से 11 की मौत, 20 सवारों में से कई घायल•प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिल•जाफ़राबाद के उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग, लोग खिड़की से कूदकर बचाए अपनी जान•पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, TMC सांसद डोला सेन ने की शिकायत•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 11 मौतें, अधिकांश बच्चे
विज्ञापन
Home » राजस्थान के जालोर में दर्दनाक हादसा, जैन समाज के यात्रीयो से भरी बस में करंट, कई लोग जिंदा जले।
Breaking News

राजस्थान के जालोर में दर्दनाक हादसा, जैन समाज के यात्रीयो से भरी बस में करंट, कई लोग जिंदा जले।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 17 Jan 2021• अपडेट 17 Jan 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
राजस्थान के जालौर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक लग्जरी बस बिजली के तारों की चपेट में आ गई। इस हादसे में…

राजस्थान के जालौर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक लग्जरी बस बिजली के तारों की चपेट में आ गई। इस हादसे में बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 लोगों को जोधपुर रेफर किया गया है। इस हादसे में तकरीबन 3 दर्जन झुलसे बाकी घायलों को जालोर राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फायर बिग्रेड की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 40 से 45 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि ये हादसा शनिवार रात करीब 10.45 बजे हुआ। बस 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और बस में आग लग गई। सभी लोग जैन समाज के हैं, जो नाकोड़ा तीर्थ से दर्शन करने के बाद अजमेर और ब्यावर लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबित यात्रियों से भरी हुई दो बसें रास्ता भटकीं और एक गांव में पहुंच गई। वहां रास्ते में बिजली के तार झूलते देख ड्राइवर ने बस रोक दी। बस का कंडक्टर या खलासी बस की छत पर पहुंचा और एक डंडे की मदद से बिजली के तार को ऊपर उठा कर बस को निकालने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान डंडे से बिजली का तार झटक कर बस से अटक गया। जिससे कि बस में करंट दौड़ गया। इसके बाद बस में सवार अन्य लोग भी करंट की चपेट में आए और देखते ही देखते बस में भी आग पकड़ ली।

इस हादसे में ब्यावर निवासी सोनल (44), सुरभि ( 25 ) , ब्यावर निवासी चांद देवी ( 65 ) , अजमेर निवासी राजेन्द्र , और ड्राइवर धर्मचदं जैन व एक अन्य की मौत हो गई , जबकि बस में सवार अन्य लोग झुलसे हैं। जिनको जालोर भेज गया है। गंभीर झुलसे लोगो को जोधपुर रेफर किया गया है।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *