Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वानछत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान
विज्ञापन
Home » यूपी के 22 जिलों से गुजरेगा गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 700 किलोमीटर होगा लंबा
Breaking News

यूपी के 22 जिलों से गुजरेगा गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 700 किलोमीटर होगा लंबा

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 22 Jul 2023• अपडेट 22 Jul 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
यूपी के 22 जिलों से गुजरेगा गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 700 किलोमीटर होगा लंबा   गोरखपुर।गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर कवायद तेज हो गई है।एक्सप्रेसवे…

यूपी के 22 जिलों से गुजरेगा गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 700 किलोमीटर होगा लंबा

 

गोरखपुर।गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर कवायद तेज हो गई है।एक्सप्रेसवे का डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी एक प्राइवेट फर्म को सौंपी गई है।इस एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 700 किलोमीटर होगी।एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 22 जिलों से होकर गुजरेगा। इसके बनने से हरियाणा और पंजाब भी जुड़ जाएंगे।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

एन‌एच‌एआई के मुताबिक गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण पंजाब-नॉर्थ ईस्ट कॉरिडोर के तहत होगा। इससे पूर्वोत्तर, हरियाणा और पंजाब का जुड़ाव आसानी से हो सकेगा। गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे शामली के गोगवान जलालपुर से शुरू होगा। यहां से होकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे भी बनेगा। अंबाला-शामली और शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे जुड़ जाएंगे।

 

इन जिलों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे

 

गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे गोरखपुर और शामली सहित उत्तर प्रदेश के 22 जिलों संतकबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर से होकर गुजरेगा।

 

यह होगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का रूट

 

एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का रूटमैप तैयार हो चुका है। गोरखपुर में जगदीशपुर से शुरू होकर देवरिया फिर कुशीनगर जिले के तमकुहीराज तहसील से होते हुए सड़क बिहार के गोपालगंज में प्रवेश करेगी। यूपी में 84.3 किमी, बिहार में 416.2 किमी और पश्चिम बंगाल में 18.97 किमी समेत सड़क की कुल लंबाई 519.58 किमी होगी। इसके निर्माण पर कुल लागत करीब 32,000 करोड़ रुपये तय की गई है।

 

111 गांवों में जमीन का हुआ अधिग्रहण

 

परियोजना के तहत गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया जिले के कुल 111 गांवों में जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इसमें गोरखपुर की चौरीचौरा तहसील के 14 गांव, कुशीनगर की हाटा तहसील के 19, तमकुहीराज तहसील के 42 और कसया तहसील के 13 गांव शामिल हैं। देवरिया जिले की सदर तहसील के 23 गांवों की 60 से 100 मीटर चौड़ी जमीनों का अधिग्रहण किया गया है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *