Skip to content
Sunday, 22 November 2026|India
22 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
भुगलपुर में पिता ने जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार: प्रेमी संग भागने पर परिवार में टकराव•हाथरस में टेंपो‑बस टक्कर में चार की मौत, दो गंभीर घायल•कोरबा में नवजात बच्ची की मौत के बाद बड़ी बहन ने फांसी लगाई, परिवार में दोहरी त्रासदी•पनवेल में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, ऑटो सवारों की जान बची•फिरोजाबाद में शादी की घुड़चढ़ी में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, 2 बैंडकर्मियों और 2 घोड़ियों की मौत•कच्छ में ट्रेलर-कार टक्कर में उत्तराखंड के परिवार के 7 सदस्य मारे, गढ़वाल रेजिमेंट के जवान सौरव सिंह सहित•लुधियाना में पराली जलाने के दौरान ट्रॉली में लगी आग को चालक ने खेतों में दौड़ाया, वीडियो ने चौंका दिया•हरिद्वार में IB के SP सीपी नौटियाल पर ड्राइवर की गोलीबारी, गंभीर चोटेंभुगलपुर में पिता ने जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार: प्रेमी संग भागने पर परिवार में टकराव•हाथरस में टेंपो‑बस टक्कर में चार की मौत, दो गंभीर घायल•कोरबा में नवजात बच्ची की मौत के बाद बड़ी बहन ने फांसी लगाई, परिवार में दोहरी त्रासदी•पनवेल में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, ऑटो सवारों की जान बची•फिरोजाबाद में शादी की घुड़चढ़ी में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, 2 बैंडकर्मियों और 2 घोड़ियों की मौत•कच्छ में ट्रेलर-कार टक्कर में उत्तराखंड के परिवार के 7 सदस्य मारे, गढ़वाल रेजिमेंट के जवान सौरव सिंह सहित•लुधियाना में पराली जलाने के दौरान ट्रॉली में लगी आग को चालक ने खेतों में दौड़ाया, वीडियो ने चौंका दिया•हरिद्वार में IB के SP सीपी नौटियाल पर ड्राइवर की गोलीबारी, गंभीर चोटें
विज्ञापन
Home » मैक्स ने बड़ौत में शुरू की न्यूरो की ओपीडी
Breaking News

मैक्स ने बड़ौत में शुरू की न्यूरो की ओपीडी

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 24 May 2023• अपडेट 24 May 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
मैक्स ने बड़ौत में शुरू की न्यूरो की ओपीडी बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पटपड़गंज नई दिल्ली ने बड़ौत में…

मैक्स ने बड़ौत में शुरू की न्यूरो की ओपीडी

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पटपड़गंज नई दिल्ली ने बड़ौत में अपनी न्यूरो साइंसेज की ओपीडी सेवा लॉन्च की है। ये ओपीडी यहां के स्थानीय मेडिसिटी अस्पताल के साथ मिलकर शुरू की गई है। बड़ौत में कोताना रोड स्थित मेडिसिटी अस्पताल में हर महीने के पहले व तीसरे मंगलवार को ये ओपीडी ओपन रहेगी। सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर ढाई बजे तक बड़ौत व आसपास के मरीज यहां डॉक्टरों को दिखा सकेंगे। इस ओपीडी के शुरू होने से बड़ौत व आसपास के क्षेत्र के लोगों को दूर शहरों में नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें यहीं विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श मिल सकेगा। ओपीडी लॉन्च के मौके पर मैक्स अस्पताल पटपड़गंज में न्यूरो सर्जरी के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर मनीष गर्ग मौजूद रहे और उन्होंने छोटे शहरों में बढ़ रहे दिमाग व रीढ़ से जुड़े मामलों की जानकारी दी। सभी उम्र के लोगों में बढ़ रही न्यूरो संबंधी समस्याओं पर खास जोर दिया गया और एडवांस मेथड के साथ इलाज के बारे में बताया गया। डॉक्टर मनीष गर्ग ने इस मौके पर कहा न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में काफी तरक्की हो रही है, जिसके चलते मिनिमली इनवेसिव सर्जरी बहुत ही सुरक्षित हो गई हैं। दिमाग और रीढ़ से जुड़े संवेदनशील मामलों को भी मिनिमली इनवेसिव सर्जरी ने काफी सुरक्षित बना दिया है। मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज में हमारी न्यूरो सर्जरी की टीम के पास सभी तरह के एडवांस उपकरण हैं जिनकी मदद से यहां सभी तरह की न्यूरो सर्जरी की जा रही हैं. स्पेशल व एडवांस माइक्रोस्कोप की मदद से डॉक्टर माइक्रोस्कोपिक लैमिनेक्टोमी, वैस्कुलर सर्जरी और साइटिका दर्द के इलाज हो रहे हैं और यहां ब्रेन एन्यूरिज्म सर्जरी के लिए शानदार कैथ लैब मौजूद हैं। डॉक्टर मनीष ने आगे बताया कि कुछ मरीज ओपन और पारंपरिक सर्जरी से डरते हैं, लेकिन हालिया वक्त में हुई तरक्की से न्यूरो सर्जरी मिनिमली इनवेसिव हो गई हैं और काफी सुरक्षित हैं। इन सर्जरी में काफी कम ब्लड लॉस होता है और मरीज की जल्दी रिकवरी हो जाती है। हड्डी या मांसपेशियों में कोई दिक्कत नहीं होती है, और ओपन सर्जरी की तुलना में मिनिमली इनवेसिव सर्जरी में रिकवरी काफी जल्दी हो जाती है। न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में हुई तकनीकी तरक्की ने पोस्ट स्पाइनल सर्जरी के बाद मरीज के लिए काफी आसानी कर दी है। प्लान करके अच्छी टीम के साथ स्पाइन सर्जरी की जाए तो उसके बेहतर रिजल्ट आने की उम्मीद रहती है।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *